फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Munshi who defaruded the owner arrested from jharkhand

Bilaspur News: आढ़ती को लाखों का चूना लगाने वाला मुंशी झारखंड से गिरफ्तार

Fri, 25 Nov 2022 05:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Munshi who defaruded the owner arrested from jharkhand
झारखंड से पकड़ा गया आढ़ती से ठगी करने वाला आरोपी को कोर्ट ले जाने से पहले बरमाणा पुलिस के जवान। सं? - फोटो : BILASPUR
बलासपुर। आढ़ती को लाखों रुपये का चूना लगाकर फरार होने वाले आरोपी को बरमाणा थाना पुलिस ने झारखंड के राजमहल से गिरफ्तार किया है। उसे वीरवार को बिलासपुर अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी आढ़ती का मुंशी रहा है। वह आढ़ती के 4,15,500 रुपये लेकर फरार हो गया था। मामले की शिकायत सात अक्तूबर को बरमाणा थाना में दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

शिकायत में किरतपुर, जिला रोपड़, पंजाब के रहने वाले एक आढ़ती ने बताया था कि वह किसानों से गेहूं की खरीद करके उसको बेचने का धंधा करता है। उसका एक ट्रक भी है। इसे बरमाणा सीमेंट फैक्ट्री में ढुलाई के लिए लगा रखा है। ट्रक पर एक चालक कार्यरत है और गेहूं के व्यापार का हिसाब किताब करने के लिए झारखंड के रहने वाले गांधी महतो को नौ साल से रखा है। 18 सितंबर को ट्रक में गेहूं लोड करके किरतपुर से शोघी, जिला शिमला के लिए भेजा। चालक के साथ मुंशी गांधी महतो भी गया। शोघी में गेहूं की कीमत 4,15,500 रुपये मुंशी ने प्राप्त की। इसके बाद वह दोनों ट्रक में बरमाणा आ गए। वहां से 20 सितंबर को गांधी महतो पैसे लेकर किरतपुर को चल पड़ा, लेकिन वह किरतपुर नहीं पहुंचा। अपने तौर पर गांधी महतो से बात करनी चाही तो फोन स्विच ऑफ आया। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने अपने रिश्तेदारों के साथ षड्यंत्र रचकर योजनाबद्ध तरीके से इस घटना को अंजाम दिया है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed