{"_id":"68442ff23a1331a20e0c63f6","slug":"mukesh-of-dhwal-won-the-title-of-badi-mali-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-138430-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ध्वाल के मुकेश ने जीता बड़ी माली का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ध्वाल के मुकेश ने जीता बड़ी माली का खिताब
Sat, 07 Jun 2025 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
बैरी रजादियां गांव में आयोजित दंगल में विजेता पहलवानों को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि व अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बैरी रजादियां गांव में दंगल का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर के बैरी रजादियां गांव में दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने भाग लेकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
दंगल का शुभारंभ बीडीटीएस प्रधान नीलम चंदेल ने किया। बड़ी माली के लिए ध्वाल के पहलवान मुकेश कुमार और मंडी के नवीन कुमार के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें मुकेश कुमार विजेता बने। आयोजकों ने विजेता पहलवान को 16,000 रुपये और गुर्ज देकर सम्मानित किया। जबकि उपविजेता पहलवान को 15,000 रुपये दिए गए। छोटी माली में स्थानीय पहलवान लक्ष्य (बैरी) ने सुंदरनगर के पहलवान प्रतीक कुमार को शिकस्त दी। आयोजकों ने विजेता पहलवान को 11,000 रुपये और उपविजेता को नौ हजार रुपये दिए गए। समापन समारोह में समाजसेवी राजेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने सभी विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने दंगल के सफल आयोजन को लेकर अपनी ओर से 21 हजार रुपये दंगल कमेटी को भेंट किए। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के पारंपरिक खेलों से बच्चों में भी प्रतिस्पर्धा की भावना पनपती है और बच्चे नशे से दूर रहते हैं। इस अवसर पर श्याम सिंह, राज कुमार, रणवीर चंदेल, प्रीतम सिंह, अर्जुन सिंह, भूपेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, दौलत राम शास्त्री आदि उपस्थित रहे।