{"_id":"60ef22b78ebc3eb2da75ceb3","slug":"mud-on-road-bilaspur-news-sml37691192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से सड़क पर कीचड़ और जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से सड़क पर कीचड़ और जलभराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। दधोल-लदरौर सड़क पर सफर करना मुश्किलों भरा हो गया है। सड़क पर जगह-जगह बारिश की वजह से कीचड़ और जलभराव हुआ है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दधोल से लदरौर तक सड़क के दोनों तरफ गड्ढे बन चुके हैं।
गतवाड़ मोड़ के पास थोड़ी सी बारिश होने पर सड़क पर पानी खड़ा हो जाता है। यहां राहगीरों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। सड़क पर जगह-जगह मिट्टी बिखरी है। इसके कारण कभी भी हादसा हो सकता है। इस सड़क से रोजाना दर्जनों वाहनों का आवागमन होता है।
गौर हो कि सड़क के नवीनीकरण के कारण जगह-जगह काम चला हुआ है। सड़क पर करीब 75 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लेकिन अब बरसात शुरू हो चुकी है और सड़क और जगह-जगह पानी खड़ा हो रहा है। सड़क के दोनों तरफ कटिंग का कार्य चला हुआ है। इसके चलते मिट्टी बिखरी रहती है। लोगों दिनेश, सोहन, सुरेंद्र, रामपाल, अनिल आदि ने बताया कि सड़क के नवीनीकरण का काम तो चला है लेकिन सड़क की हालत पहले से बदतर हो चुकी है।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि सड़क पर बिखरी मिट्टी, कीचड़ व सड़क पर रुके पानी की निकासी का समाधान किया जाए। ताकि आने जाने वाले लोगों को मुश्किलें न हो। सीएमयू डिविजन बिलासपुर के अधिशाषी अभियंता हरिराम ने कहा कि इस समस्या का समाधान किया जाएगा। जो कंपनी कार्य कर रही है उस कंपनी के अधिकारियों को सड़क पर पड़ी मिट्टी हटाने व सड़क पर रुके पानी को तुरंत निकालने के आदेश दिए जाएंगे।