{"_id":"66991ec4a3507c025b09796f","slug":"more-than-one-lakh-saplings-planted-in-the-district-under-shiva-project-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-120380-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शिवा परियोजना के तहत जिले में लगाए एक लाख से अधिक पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शिवा परियोजना के तहत जिले में लगाए एक लाख से अधिक पौधे
विज्ञापन
- परियोजना संरक्षण के लिए डॉ. सोमदेव शर्मा विशेषज्ञ नियुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एचपी शिवा परियोजना के तहत जिले में 1,09,930 पौधे लगाए जा चुके हैं। इन पौधों में बीमारी व कीट संरक्षण के लिए परियोजना के तहत डॉ. सोमदेव शर्मा को राष्ट्रीय बागवानी विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त किया है।
परियोजना के समन्वयक अधिकारी डॉ. रमल अंगारिया ने बताया कि जिले में माल्टा के 74,884, अमरूद के 15,569, अनार के 8,957 और लीची के 10,520 के पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि डॉ. सोमदेव शर्मा उद्यान एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी सोलन के भूतपूर्व डीन हैं। इनके साथ तीन प्रबंधन विशेषज्ञ डॉ. रंजना गुप्ता, डॉ. अभिषेक वशिष्ठ और डॉ. संदीप शर्मा को भी नियुक्त किया गया है। यह विशेषज्ञ सभी क्लस्टरों में निरीक्षण कर कीट और रोग संबंधी समस्याओं के बारे में बागवानों को जागरूक करते हैं। साथ ही मासिक सलाह जारी करते हैं।