फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Money fully approved for Jaswani road, work incomplete

Bilaspur News: जसवानी के रास्ते के लिए पैसा पूरा स्वीकृत, काम हुआ अधूरा

Fri, 18 Oct 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Money fully approved for Jaswani road, work incomplete
निर्माण के लिए लोगों से पानी मांगा, नहीं दिया तो काम करना पड़ा बंद : शर्मिला
विज्ञापन

- पंचायत ने सिर्फ 77 हजार रुपये ही किए खर्च, लगाया खर्च का बोर्ड

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। पैसा स्वीकृत हुआ पूरा, लेकिन काम हुआ अधूरा। यह कहानी विकासखंड घुमारवीं की पंचायत दधोल के गांव जसवानी में एक रास्ते की है। रास्ते के लिए सरकार की ओर से दो लाख रुपये की राशि स्वीकृत की, लेकिन उसका निर्माण पूरा नहीं कर पाई। इससे स्थानीय लोगों में भारी रोष है।
ग्रामीणों का कहना है कि जसवानी गांव के संपर्क मार्ग से महिला मंडल जसवानी के भवन तक रास्ता बनाने की मांग को लेकर वह कई साल से मांग करते रहे थे। साल 2021-22 में इस रास्ते के लिए दो लाख रुपये स्वीकृत भी हुए। करीब दो साल बाद जून 2024 में रास्ते का निर्माण कार्य शुरू हुआ, आधा काम होने के बाद काम बंद कर दिया गया। ग्राम पंचायत ने बाकायदा इस रास्ते के निर्माण कार्य का बोर्ड भी सड़क किनारे लगा रखा है। उस पर लिखा गया कि साल 2021-22 में इस रास्ते के निर्माण के लिए दो लाख रुपये स्वीकृत हुए थे, लेकिन स्वीकृत राशि में से केवल 77 हजार 72 रुपये ही खर्च किए गए, जबकि स्वीकृत पैसे से रास्ते का निर्माण कार्य पूरा किया जा सकता था। स्थानीय निवासी चुन्नीलाल, कैप्टन दाताराम, बिशन सिंह, कैप्टन शक्ति सिंह, परमजीत कश्यप आदि का आरोप है जब उन्होंने बकाया राशि के बारे में ग्राम पंचायत में जाकर पूछा तो कोई भी अधिकारी या पदाधिकारी बात सुनने को तैयार नहीं है। यहां तक कि इस बात का भी जवाब नहीं दिया जा रहा है कि बाकी राशि ग्राम पंचायत ने कहां खर्च की है। ग्राम पंचायत की ओर से किए गए इस कार्य की सारी कहानी पंचायत की ओर से ही लगाए गए सूचना बोर्ड से ही सामने नजर आ जाती है। इसमें पंचायत खुद इस बात को स्वीकार कर रही है कि वह सिर्फ 77 हजार रुपये ही इस रास्ते के निर्माण पर खर्च कर पाई है। लोगों ने मांग की है जब सरकार ने इस रास्ते के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गई है तो फिर रास्ते का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन


कोट
पंचायत के पास एक लाख रुपये ही आया
जसवानी गांव के रास्ते के निर्माण के लिए दो लाख रुपये की राशि स्वीकृत जरूर हुई थी, लेकिन पंचायत के पास एक लाख रुपये ही आया था। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू करवाया गया। वार्ड मेंबर ने काम पूरा क्यों नहीं करवाया इस बात की जानकारी वही दे सकते हैं। पंचायत की ओर से रास्ते का निर्माण कार्य बंद नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रीना देवी, सचिव, ग्राम पंचायत, दधोल

कोट
सामग्री उपलब्ध होगी तो कार्य दोबारा होगा शुरू
पंचायत ने जून 2024 में रास्ते के लिए निर्माण सामग्री उपलब्ध करवाई गई थी। इसके बाद रास्ते का निर्माण कार्य शुरू किया गया। बीच में पानी की दिक्कत आई तो लोगों से भी सहयोग मांगा, लेकिन किसी ने भी सहयोग नहीं किया। पानी की कमी के चलते उस वक्त काम बंद कर दिया गय। अब पंचायत निर्माण सामग्री उपलब्ध नहीं करवा रही है, जैसे ही सामग्री उपलब्ध होगी कार्य दोबारा से शुरू कर दिया जाएगा।
-शर्मिला देवी, वार्ड मेंबर, ग्राम पंचायत, दधोल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed