फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   modern farming

लुहारवीं के प्रगतिशील किसान चैन सिंह 15 साल से कर रहे ऑर्गेनिक खेती

Wed, 27 Apr 2022 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
modern farming
किसान चैन सिंह - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के गांव लुहारवीं के प्रगतिशील किसान 62 वर्षीय चैन सिंह दो बीघा जमीन पर खीरा और कद्दू की फसल उगाकर अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ कर रहे हैं। चैन सिंह पिछले 15 साल से नकदी फसल उगाकर लाखों रुपये का कारोबार कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसान चैन सिंह ऑर्गेनिक तरीके से खेती करते हैं। सिर्फ गोबर की खाद्य का उपयोग करते हैं। खास बात यह है कि फसल पॉलीहाउस में न उगाकर खेतों में उगाते हैं। उच्च प्रजाति के बीजों का उपयोग करते हैं। लोग खुद खेतों में ताजी सब्जियां लेने पहुंच जाते हैं। जो बच जाती हैं उन्हें स्थानीय दुकानदारों को बेच देते हैं। गत वर्ष 80 क्विंटल खीरा और 30 क्विंटल कद्दू बेचा था। इस बार भी खेतों में अच्छी फसल उगी है। दुकानदार को खीरा और कद्दू 20 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेच रहे हैं।
विज्ञापन

किसान चैन सिंह ने कहा कि कड़ी मेहनत कर फसल तैयार की जाती है। बेशक अब परिवार संपन्न हो गया है, लेकिन नगदी फसल उगाकर मन को शांति मिलती है। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा और उसकी पत्नी जेबीटी अध्यापक हैं। छोटा बेटा सेना में है। बताया कि फसलों को बेचकर ही बच्चों को पढ़ाया है।

लुहारवीं गांव में आर्गेनिक तरीके से तैयार की गई खीरे की खेती। संवाद

लुहारवीं गांव में आर्गेनिक तरीके से तैयार की गई खीरे की खेती। संवाद- फोटो : BILASPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed