फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   MLA busy in breaking foundation stones: Dharmani

विधायक शिलान्यास पट्टिकाएं तोड़ने में व्यस्त : धर्माणी

Thu, 03 Mar 2022 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
MLA busy in breaking foundation stones: Dharmani
पूर्व विधायक राजेश धर्माणी कांग्रेस में शामिल लोगों के साथ। - फोटो : BILASPUR
बरठीं (बिलासपुर)। कोटलु ब्राहमणा पंचायत के ठाई माता मंदिर डून में कांग्रेस के सदस्यता अभियान को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। इसमें कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुछ कांग्रेसी जिन्होंने गत चुनाव में पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। वे दोबारा कांग्रेस में शामिल हो गए। बैठक में 80 से अधिक लोगों को सदस्यता दी गई। पूर्व विधायक राजेश धर्माणी ने कहा कि जिन-जिन योजनाओं का शिलान्यास उनके सौजन्य से किया गया था उनको अभी तक विधायक पूरा नहीं कर पाए हैं। वे शिलान्यास पट्टिकाएं तोड़ने में ही व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि चहेतों को लाभ पहुंचाने लिए उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता को दरकिनार करते हुए काम करवाए। इसका जीता जागता सबूत निहारी कल्लर मोड़ पलासला बरठीं सड़क का है। ये कई जगह से टूट चुकी है।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रीतम सिंह, बालक राम, सुखराम, विनोद, नानक चंद, रामकुमार, केशव, कमल, रमेश, जगदीश समेत कई अन्यों ने कांग्रेस ज्वाइन की। इस अवसर पर कोटलु पंचायत के कांग्रेस अध्यक्ष सूरत राम, लीगल सेल घुमारवीं के अध्यक्ष पवन नड्डा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जागीर मेहता, विक्रम ठाकुर, प्यार सिंह, कांशी राम, सूरजीत सिंह, संजीव कुमार, संजय कुमार, पवन कुमार शर्मा, राम प्रकाश शर्मा, जगत राम ठाकुर, बलबीर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed