{"_id":"611bc23c8ebc3e21f815a3f4","slug":"minister-rajendra-garg-distributed-74-lpg-connections-in-panoh-bilaspur-news-sml380619518","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनोह में मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बांटे 74 रसोई गैस कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनोह में मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बांटे 74 रसोई गैस कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। पनोह पंचायत में खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत 74 निशुल्क रसोई गैस के कनेक्शन वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों के कल्याण के लिए अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाने के लिए प्रयासरत है और जनकल्याण ही सरकार का एकमात्र लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि 65 से 69 वर्ष की महिलाओं को बिना किसी आय प्रमाणपत्र के 1000 रुपये प्रति माह सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है और 70 वर्ष से ऊपर की सभी महिलाओं आर बुजुर्गों को 1500 रुपये मासिक पेंशन प्रदान की जा रही है और प्रदेश के हजारों लोगों को इससे लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि घुमारवीं क्षेत्र में जनकल्याण के कार्य निरंतर तीव्र गति से चलाए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत पनोह की प्रधान शर्मिला ठाकुर ने कहा कि सारटी और फटोह में 63 केवी के सब स्टेशन का कार्य आरंभ हो गया है इससे क्षेत्र की वोल्टेज की समस्या से भी निजात मिलेगी।
इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री नवीन शर्मा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमलेश ठाकुर, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक कैप्टन सुरजीत, एससी मोर्चा के संयोजक धनी राम सोंखला, पंचायत समिति सदस्य इंदिरा देवी, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ब्रिजेंद्र पठानिया, खंड विकास अधिकारी घुमारवीं स्पर्श शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।