फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Military groom turned out to be Corona positive, today was supposed to leave

फौजी दूल्हा निकला कोरोना पॉजिटिव, आज निकलनी थी बरात

Sat, 08 Aug 2020 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Military groom turned out to be Corona positive, today was supposed to leave
बिलासपुर अस्पताल मे कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सेनेटाइज करते अग्निशमन विभाग के कर्मचारी। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिले में सेना के एक जवान समेत चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव पाई गई है। सेना के जवान की शनिवार को बरात निकलनी थी। घर पर शादी की रस्में चल रही थीं और बुरी खबर आ गई। इस सैनिक दूल्हे को अब कोविड केयर सेंटर चांदपुर शिफ्ट कर दिया है। जिला में कोरोना के चार नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 138 पहुंच गई है। वहीं, अभी तक 70 लोग कोरोना से निजात पा चुके हैं। चार में से तीन संक्रमित गृह संगरोध में थे। सैनिक होम क्वारंटीन में था।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि संक्रमितों में सुंदरनगर का पुलिस जवान शामिल है। वह श्री नयना देवी जी के लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में संस्थागत संगरोध था।
विज्ञापन

दूसरा संक्रमित विजयपुर का 29 वर्षीय युवक है। यह 26 जुलाई को लेह से आया था और इसे गृह संगरोध में रखा गया था। उसकी 8 अगस्त को शादी तय है। तीसरा संक्रमित घडालवीं का 33 वर्षीय युवक है। वह 4 अगस्त को जबलपुर से आया था । इसे गृह संगरोध में रखा गया था। चौथा संक्रमित समोह गांव का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed