{"_id":"64442abd386b6a17e20bc4d4","slug":"mid-day-meal-worker-accuses-teacher-and-smc-head-of-harassment-bilaspur-news-c-19-1-130169-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मिड-डे मील वर्कर ने शिक्षिका और एसएमसी प्रधान पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मिड-डे मील वर्कर ने शिक्षिका और एसएमसी प्रधान पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
विज्ञापन
-वर्कर का आरोप शिक्षिका और प्रधान उसे निकालने की रच रही साजिश
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट ( बिलासपुर)। शिक्षा खंड घुमारवीं की राजकीय प्राथमिक पाठशाला लोअर डंगार में कार्यरत मिड-डे मिल वर्कर ने एक शिक्षिका और एसएमसी प्रधान पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
मिड-डे मील वर्कर मीरा देवी ने आरोप लगाया है कि पिछले 20 साल से डंगार स्कूल में कार्यरत है, लेकिन ढाई साल पहले इस स्कूल में आई एक शिक्षिका रोजाना बेवजह मानसिक रूप से परेशान और प्रताड़ित कर रही है। इतना ही नहीं शिक्षिका ने स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान के साथ मिलकर उसे हटाए जाने की साजिश रची है। एक बार उन्होंने रसोई घर के दरवाजे पर उसे निष्कासित करने का पोस्टर लगा दिया। जब उनसे इस बारे पूछा गया तो वह हाथापाई पर उतर गईं। यही नहीं बच्चों को दोपहर का भोजन बनाने के लिए भी शिक्षिका मनमर्जी का राशन देती हैं। इस कारण बच्चों को भर पेट दोपहर का भोजन नहीं मिल पाता। आए दिन बच्चों को इसी कारण भूखे रहना पड़ता है। मीरा का कहना है कि 24 मार्च के दिन शिक्षिका और स्कूल प्रबंधन की प्रधान ने बाजू से पकड़ कर उसे स्कूल से निकाल दिया। वहीं, इस बारे मिड-डे मील वर्कर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश ठाकुर और जिला बिलासपुर के पांचों शिक्षा खंडों के मिड-डे मील वर्कर यूनियन के कार्यकारिणी के पदाधिकारी शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में शिकायत लेकर जा चुके हैं। कमलेश ठाकुर ने बताया कि कार्यालय में तैनात अधीक्षक ने उन्हें आश्वासन दिया है कि सारे मामले की छानबीन करवाई जाएगी। उधर, उपनिदेशक बिलासपुर राजकुमार ने बताया कि इस मामले के अभी तक कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। यदि शिकायत आती है तो आवश्यक कार्रवाई होगी।