{"_id":"628933e9df48ba3ff37cde5b","slug":"metling-crumble-in-bara-the-ghat-in-just-one-year-bilaspur-news-sml409615448","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में उखड़ गई बाड़ा दा घाट-बम्म सड़क की टारिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल में उखड़ गई बाड़ा दा घाट-बम्म सड़क की टारिंग
विज्ञापन
राड़ी उपतहसील के तहत बाड़ा दा घाट से बम्म सम्पर्क सड़क की खस्ता हालत।संवाद
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी उपतहसील के तहत बाड़ा दा घाट-बम्म संपर्क सड़क की टारिंग एक साल में उखड़ने पर ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। इतने कम समय में टारिंग उखड़ने पर लोगों ने कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। ग्राम पंचायत सलाओं-उपरली ने इस संबंध में प्रस्ताव पास किया है। इसके माध्यम से सड़क की दयनीय स्थिति के बारे में विभाग को अवगत करवाने और टारिंग का कार्य दोबारा करवाने की मांग की जाएगी।
सलाओं उपरली पंचायत प्रधान संदीप शर्मा, भगीरथ, सुलक्षणा पठानिया, सदाराम, बृजलाल और प्यार सिंह ने कहा कि बाड़ा दा घाट चौक से लेकर बम्म तक करीब चार किलोमीटर सड़क पर एक साल पहले ही टारिंग की गई थी लेकिन अब वह पूरी तरह से उखड़ चुकी है। इस वजह से सड़क पर दोपहिया वाहनों का चलना खतरे से खाली नहीं है। लोगों ने बताया कि सड़क के नवीनीकरण कार्य में निकासी नालियां तक नहीं बनाई गई हैं। इस वजह से पिछली बरसात में पानी लोगों के खेतों में जाने से उन्हें नुकसान झेलना पड़ा। अब भी स्थिति वैसे की वैसी है। नालियों का काम अधूरा है जबकि सड़क की टारिंग उखड़ रही है।
इसके अलावा जहां-जहां सड़क पर सीमेंट का कार्य हुआ है वहां पर सड़क के दोनों तरफ फिलिंग तक नहीं की गई है। इस वजह से वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इस बारे में कई बार लोक निर्माण विभाग को अवगत करवाया गया लेकिन विभाग ने हर बार मिट्टी से सड़क के गड्ढे भरकर इतिश्री कर दी। पंचायत प्रधान ने बताया कि ठेकेदार के काम में गुणवत्ता नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
लोगों की सुविधा के लिए किया गया कार्य ही जनता के लिए दिक्कतें खड़ी कर रहा है। एक वर्ष के भीतर टारिंग उखड़ जाना, नालियों का कार्य अधूरा छोड़ देना और सड़क के किनारे में भराव कार्य नहीं होना लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि लोग लगातार पंचायत में इसको लेकर शिकायतें कर रहे हैं। इसको देखते हुए पंचायत ने प्रस्ताव पास किया है। प्रस्ताव को जल्द ही लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को भेजा जाएगा और उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई जाएगी।
लोक निर्माण विभाग घुमारवीं के अधिशासी अभियंता दीपक कपिल ने बताया कि अभी मामला ध्यान में आया है, जिस ठेकेदार ने टारिंग का काम किया है, उससे मरम्मत कार्य करवाया जाएगा।