{"_id":"696f868fbdbc9eb1c60a7fe2","slug":"memorandum-to-sdm-for-bus-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-152564-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बस सेवा शुरू करने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बस सेवा शुरू करने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं-त्रिफालघाट रूट पर रविवार को नहीं चल रही बस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं-त्रिफालघाट रूट पर रविवार दोपहर के समय हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा शुरू कराने की मांग को लेकर कुहमझवाड़ पंचायत के उप प्रधान रत्न सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में लोगों ने एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि यह बस रूट बहुत पुराना है। पिछले एक महीने से रविवार के दिन यह बस नहीं आ रही है। इस कारण पंचायत रोहिण, हरलोग, चलैहली, कुहमझवाड़, हवाण के लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सेवानिवृत्त कैप्टन प्यार चंद, मनोरमा चौहान, सेवानिवृत्त सूबेदार हंसराज, सोनू कुमार, शशिपाल, रामानंद सहित अन्य लोगों ने बताया कि घुमारवीं से त्रिफालघाट बस रूट पर चलने वाली बस रविवार के दिन नहीं चलती है। इस कारण लोग महंगे दामों पर टैक्सियां कर सफर करने को मजबूर हैं।