फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Memorandum submitted to Deputy Commissioner against Panchayat Pradhan

Bilaspur News: पंचायत प्रधान के खिलाफ उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Wed, 21 Feb 2024 05:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to Deputy Commissioner against Panchayat Pradhan
बोले, प्रधान पद का कर रहीं दुरुपयोग
विज्ञापन

तीन साल में विकास कार्य न करवाने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विकास खंड सदर की कल्लर पंचायत के ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान के खिलाफ उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत प्रधान पद का गलत प्रयोग कर रही हैं। पंचायत प्रधान ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि तीन साल में प्रधान ने पंचायत में विकास कार्य न के बराबर किए हैं। उन्होंने कहा कि तुन्नू गांव से तुन्नू स्कूल तक सड़क निकाली गई जो केवल कागजों में ही पूरी की गई है। इस सड़क पर वाहन तो क्या, यह सड़क पैदल चलने योग्य भी नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत में रेल लाइन का काम चला हुआ है। इसके लिए पंचायत से सड़क की एनओसी ली जानी थी। पंचायत प्रधान ने ग्राम सभा में स्वीकार किया कि उन्होंने इसके लिए एनओसी नहीं दी है। कल्लर पंचायत के कोट गांव में मंदिर के पास रेल निर्माण कंपनी को मिट्टी फेंकने के लिए लिखित में दिया गया और कहा कि वहां पर ग्रामीणों से इस बारे में बैठक कर ली गई है। हालांकि ग्रामीणों को इस बारे में जानकारी नहीं है। प्रधान न तो फोन उठाते हैं और न ही पंचायत भवन में उपस्थित होते हैं। लोगों को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों ने उपायुक्त से मांग की कि प्रधान के रवैये को देखते हुए उचित कार्रवाई की जाए। इस मौके मुकेश भट्टी, श्रवण कुमार, गौरव भट्टी, अक्षय ठाकुर, कमला देवी, बंतो देवी, बृजा देवी, लेखराम, निशा देवी, हरि कृष्ण, सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। पंचायत प्रधान सुनीता ने बताया कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। कुछ लोग व्यक्तिगत रंजिश निकालने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं। ज्ञापन पर जो लोगों हस्ताक्षर कराए गए हैं, उनमें से अधिकतर लोगों के हस्ताक्षर फर्जी तरीके से कराए गए हैं। जो भी लोग ऐसा काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ वे मानहानि का दावा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed