फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   -Mehndi competition organized on the occasion of Sawan in Ghumarwin College.

Bilaspur News: मेहंदी प्रतियोगिता में नीलाक्षी ने पाया पहला स्थान

Tue, 06 Aug 2024 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
-Mehndi competition organized on the occasion of Sawan in Ghumarwin College.
घुमारवीं महाविद्यालय में आयोजित सावन मेंहदी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राएं व उपस्थित अन
-घुमारवीं कॉलेज में सावन के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में बीसीए और बीबीए विभाग ने सावन मास के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम में 12 छात्राओं ने भाग लिया। इसमें नीलाक्षी ने पहला और तमन्ना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में एचइआईएस के सचिव डॉ. सुरेश शर्मा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सावन का हमारे जीवन, समाज, कला और संस्कृति में विशेष महत्व है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रामकृष्ण ने विजेताओं को बधाई दी और आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विभागाध्यक्ष प्रो. अमरपाल ने इस तरह की प्रतिस्पर्धाओं को रुचिपूर्ण बताया। कार्यक्रम को मुख्य आयोजक प्रो. रजनी और प्रो. प्रियंका ने सुचारू रूप से चलाया। इस अवसर पर बीबीए और बीसीए विभाग के शिक्षक प्रो. रोहित, डॉ. रवि, प्रो. भारती, प्रो. शिवानी, सचिन सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed