फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Meeting organized in Ghumarwin to celebrate Constitution Day

Bilaspur News: संविधान दिवस मनाने को लेकर घुमारवीं में बैठक का आयोजन

Thu, 19 Oct 2023 07:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 07:12 PM IST
विज्ञापन
Meeting organized in Ghumarwin to celebrate Constitution Day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भगेड़ (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष मोर्चा बिलासपुर की बैठक वीरवार को आंबेडकर भवन घुमारवीं में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मोर्चा के प्रधान और सेवानिवृत डीएसपी सीताराम कौंडल ने की। बैठक में संविधान दिवस के आयोजन को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में पारित प्रस्तावों की जानकारी देते हुए मोर्चा के जिला महासचिव नंदलाल आचार्य ने बताया कि संत नामदेव की जयंती 4 नवंबर को आंबेडकर भवन घुमारवीं में धूमधाम से मनाई जाएगी। वहीं 26 नवंबर को संविधान दिवस को राज्य स्तरीय मनाने को लेकर मंथन किया गया, लेकिन अभी तक यह तय नहीं हुआ कि यह इस कार्यक्रम का स्थान क्या होगा। मोर्चा से जुड़े सभी बुद्धिजीवी लोग अपने-अपने स्तर पर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इससे समाज में जागृति आ रही है। यह मोर्चा और संविधान की सुरक्षा के लिए अच्छे संकेत हैं। हर माह मोर्चा की खंड और जिला स्तरीय बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तिथियों का सर्वसम्मति से तय किया गया। घुमारवीं खंड की बैठक हर माह 3 को, सदर खंड -1 की 5 को, सदर-2 की 7 को, झंडूता की 9 को, श्री नयना देवी जी की 11 को होगी। वहीं जिला कार्यकारिणी की त्रैमासिक बैठक 15 तारीख को हुआ करेगी। इस मौके पर कर्म सिंह, दलीप धूलिया, नंद लाल आचार्य, रमेश कैंथ, एमएम भट्टी, बलदेव सिंह, सूबेदार कृष्णू राम, तेग सिंह, देवराज, कैप्टन ज्ञान चंद, राजेंद्र भाटिया, आंबेडक समिति के अध्यक्ष मनसा राम, कश्मीर सिंह, बुद्धि सिंह और भगत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed