फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   meeting

संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता से करें काम

Thu, 03 Dec 2020 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
meeting
अनुसूचित जाति मोर्चा घुमारवी मंडल की बैठक में पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए। - फोटो : BILASPUR
घुमारवी (बिलासपुर)। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल घुमारवी की बैठक का आयोजन विश्राम गृह लोक निर्माण विभाग में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा कृष्ण लाल चंदेल ने की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने मंडल के सभी पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता के साथ काम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए कार्यों को समय पर करना निर्धारित करें। वहीं मोर्चा के जिला महामंत्री अमरनाथ धीमान ने कहा कि वर्तमान समय में देश कोरोना जैसे भयंकर बीमारी के दौर से गुजर रहा है। पार्टी के हर कार्यकर्ता को गांव-गांव में जाकर इस महामारी से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक करना चाहिए। मंडल अध्यक्ष धनीराम सांखला ने जिलाध्यक्ष को आश्वस्त किया कि मंडल घुमारवीं में पार्टी द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पूर्णता पालन करते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा को सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे। उन्होंने मंडल के सभी पदाधिकारियों से पूरी लगन के साथ काम करने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन

इस बैठक में जिला महामंत्री अमरनाथ धीमान, उपाध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह, राजेश कुमार धीमान, धनीराम सांखला, जितेंद्र धीमान, जोगेंद्र सिंह तथा अन्य कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed