फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   meeting

बस स्टैंड से पुलिस चौकी तक फ्लाई ओवर बृज बनाया जाए

Mon, 21 Oct 2019 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
meeting
बिलासपुर में वरिष्ठ नागरिक सभा की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी व सदस्य। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। वरिष्ठ नागरिक सभा की बैठक सोमवार को पालिका क्लब में हुई जिसकी अध्यक्षता प्रधान आरएफ सांख्यान ने की। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की और सभा ने विशेष विषयों की मांग सरकार के समक्ष रखी। सभा में विशेष अतिथि के रूप में परवाणू सहकारी बैंक बिलासपुर के प्रबंधक ओपी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बैंक की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जा रही बैंक की योजनाओं के बारे में अवगत करवाया और बैंक से जुड़ने का अनुरोध भी किया। सभा ने कॉलेज चौक पर बढ़ते जाम व दुर्घटना की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सड़क की विस्तार सरकारी भूमि पर करने की मांग की है। वहीं उन्होंने कहा कि बस स्टैंड से पुलिस चौकी तक फ्लाई ओवर बृज का निर्माण किया जाए। वहीं सभा ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि बिलासपुर से चलने वाली बस यानी बिलासपुर-चंडीगढ़ रूट को बंद कर दिया गया है जिसे फिर से चलाया जाना चाहिए। शहर में बढ़ रही गंदगी पर ध्यान दिया जाना चाहिए। वहीं बिलासपुर में पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

सभा ने मांग की है कि पेंशनरों के मेडिकल बिलों के भुगतान का शीघ्र प्रावधान किया जाए और इसे 65,70 व 75 की आयु पूरी करने वाले पेशनरों के मूल वेतन में मिलाया जाए। वहीं सभा में उपप्रधान वीएन शर्मा, महासचिव मस्तराम शर्मा, संयुक्त सचिव वसंत राम वर्मा, बाबूराम, ओकार कपिल, नंद किशोर, गरजा राम ठाकुर, जीत राम नमन, रामलाला व आरजी डोगभा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed