{"_id":"60b12d098ebc3e8a9c624efa","slug":"medical-store-sealed-bilaspur-news-sml3718003191","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल से बिना लाइसेंस और डिग्री चल रहा मेडिकल स्टोर किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल से बिना लाइसेंस और डिग्री चल रहा मेडिकल स्टोर किया सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर)। बिना लाइसेंस और डिग्री के एलोपैथिक दवाइयां बेच लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। विभाग की टीम ने दुकान को सील कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मल्यावर में एक मेडिकल स्टोर में बिना लाइसेंस और डिग्री के दवाइयां बेची जा रही थीं। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग घुमारवीं की दवा निरीक्षक कुमारी अंजना देवी ने दबिश देकर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। दवा निरीक्षक कुमारी अंजना देवी ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि मल्यावर कस्बे में चंदेल मेडिकल स्टोर में बिना लाइसेंस और डिग्री दवाइयां बेची जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस के सहयोग से स्टोर का सारा रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया गया है। संचालक से डिग्री मांगी तो वह हड़बड़ा गया। उसके पास न कोई डिग्री थी और न ही उसके पास कोई लाइसेंस था। इसके अलावा पिछले 3 साल की सेल का कोई भी बिल टीम को नहीं दिखा सका। उसके पास केवल पिछले 3 सालों के खरीद बिल ही पाए गए। विभाग की ओर से इस बात की भी जांच की जा रही है कि इतने समय से वह कहां से दवाइयां खरीदकर लाता था। उसे कौन-कौन थोक विक्रेता अवैध रूप से बिना लाइसेंस के पिछले 3 सालों से दवाइयां बेच रहे थे। दवा निरीक्षक ने बताया कि मल्यावर गांव में अवैध रूप से मेडिकल स्टोर चला रहा था। दुकान को सील कर दिया गया है। व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।