{"_id":"666eea4f5cc7554fc60394eb","slug":"medical-allowance-of-pensioners-should-be-increased-to-one-thousand-rupees-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-118943-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पेंशनरों का मेडिकल भत्ता बढ़ाकर एक हजार रुपये किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पेंशनरों का मेडिकल भत्ता बढ़ाकर एक हजार रुपये किया जाए
विज्ञापन
- राज्य विद्युत पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर इकाई की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर इकाई की मासिक बैठक इं. सुरेश चंद शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में बंसी राम ठाकुर, इं. वीआर भाटिया, इं. आरके टंडन, रुपलाल राठौर ने पेंशनर की मांगों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक में सबसे पहले बोर्ड प्रबंधक का चार फीसदी महंगाई भत्ता देने पर आभार प्रकट किया गया। बोर्ड प्रबंधक से आग्रह किया गया कि छठे वेतन की दूसरी किस्त भी शीघ्र अति शीघ्र जारी करने की अपील की। पुरानी पेंशन बहाल की जाए। पेंशनर का मेडिकल भत्ता 400 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये किया जाए। 65, 70 और 75 साल की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनर का 5, 10, 15 प्रतिशत भत्ता मूल पेंशन में समायोजित किया जाए। इं. सुरेश चंद शर्मा ने कहा कि बिलासपुर इकाई की अगली मासिक बैठक 15 जुलाई को होगी। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई को राज्य कार्यकारिणी की त्रैमासिक बैठक चंबा में होगी। उन्होंने सभी पेंशनर से बैठक में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। बैठक मेें मस्तराम, रछपाल सिंह, सीताराम, हरि कुमार गुप्ता, रोशनलाल, धर्मपाल आदि उपस्थित रहे।