{"_id":"6422c5ef25a7670fda02d404","slug":"matri-vandana-magazine-honored-writer-ravindra-kumar-bilaspur-news-c-19-1-103298-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: साहित्यकार रविंद्र कुमार को मातृ वंदना पत्रिका ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: साहित्यकार रविंद्र कुमार को मातृ वंदना पत्रिका ने किया सम्मानित
विज्ञापन
-शिमला के गेयटी थियेटर में दिया सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मातृ वंदना पत्रिका ने भराड़ी तहसील के गांव कुठेड़ा (मरहाणा) के साहित्यकार रविंद्र कुमार शर्मा को लेखकीय सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। शिमला के गेयटी थियेटर में आयोजित मातृ वंदना विशेषांक और दिनदर्शिका के विमोचन समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया गया।
बिलासपुर लेखक संघ के महासचिव रविंद्र कुमार शर्मा यूको बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। रविंद्र कुमार पिछले लगभग तीस सालों से लेखन से जुड़े हुए हैं। उनके अब तक तेरह सांझा काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। शीघ्र ही उनके दो काव्य संग्रह पहाड़ी और हिंदी में प्रकाशित हो रहे हैं। उनकी रचनाएं, लेख और कहानियां देश के अग्रणी समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में लगातार छपते रहते हैं। उनकी लिखित रचना मुझे भी प्रधान बना दो जी, प्याजे रा अहंकार, मेरा टपरू, उकल बूटी और आवारा डंगर काफी सराही गई है। पिछले साल बिलासपुर लेखक संघ ने रविंद्र कुमार को कहलूर सम्मान भी प्रदान किया था। बिलासपुर लेखक संघ ने उन्हें सम्मान मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बिलासपुर के लिए गौरव की बात है।