फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Maternal uncle murdered nephew with sharp edged weapon in Ghumarvin's Syotha village

मौसा ने दराट से हमला कर सांजे को उतारा मौत के घाट

Fri, 13 May 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Maternal uncle murdered nephew with sharp edged weapon in Ghumarvin's Syotha village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं संडियार पंचायत के गांव स्योथा में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस वारदात में एक रिश्ते के मौसा ने अपने भांजे को दराट से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। आरोपी को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।
जानकारी के अनुसार स्योथा गांव के निवासी अरविंद उर्फ धिक्का (31) और जगदीश कुमार (57) के बीच आपस में दूर के मौसा और भांजे का रिश्ता था। वीरवार रात को दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

बात इतनी बढ़ गई कि मौसा जगदीश कुमार घर गया और वहां से दराट लेकर आ गया। तैश में आए जगदीश कुमार ने दूर के रिश्ते में भांजे अरविंद पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। दराट के वार से अरविंद के हाथ और बाजू बुरी तरह से जख्मी हो गए। खून से लथपथ अरविंद गंभीर अवस्था में सड़क पर ही गिर गया। इस पर भी आरोपी जगदीश दिल नहीं पसीजा और मौके से घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने अरविंद को खून से लथपथ अवस्था में सड़क किनारे पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही अरविंद की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके से शव कब्जे में लेकर आवश्यक छानबीन कर सुबूत और तथ्य जुटाए।
पूछताछ में स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि जगदीश और मृतक अरविंद दूर के रिश्ते में मौसा- भांजा हैं और दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने तत्काल आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक एसआर राणा ने भी फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का दौरा कर छानबीन की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हर पहलू को ध्यान में रखकर घटना की छानबीन की जा रही है। घटना स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं। दोनों के बीच हुई कहासुनी के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed