{"_id":"5f0dfea08ebc3e63d912628b","slug":"mask-not-use-bilaspur-news-sml3383940165","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसमास्क न पहनना पड़ा महंगा, अभी तक हो चुके 388 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसमास्क न पहनना पड़ा महंगा, अभी तक हो चुके 388 चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। कोरोना काल में सरकार द्वारा तय किए गए नियमों का उल्लंघन करना कई लोगों को महंगा पड़ा। पुलिस ने फेसमास्क न लगाने वालों पर शिकंजा कसते हुए 388 चालान किए हैं। इसके तहत 55200 रुपये जुर्माना राशि वसूल की गई है और 47 वाहनों को जब्त किया गया। वहीं धारा 144 का उल्लंघन पर 260 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज हुए हैं और धारा 188 का उल्लंघन करने पर 141 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। नियमों की अनुपालना सुनिश्चित बनाने के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई अमल में ला रही है।
जानकारी के मुताबिक कोरोनाकाल में इंटरस्टेट दस नाके लगाए गए थे, जबकि जिला के संवेदनशील स्थानों के अलावा शहरों व कस्बों के मुख्य चौराहों पर भी पुलिस टीमें तैनात थीं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस विभाग की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। हालांकि अब केवल सीमांत क्षेत्रों में ही नाके हैं जहां बाहर से आने वालों की स्क्रीनिंग के साथ ही पूरा रिकार्ड रखा जा रहा है। स्क्रीनिंग के लिए हेल्थ टीमें भी कार्यरत हैं। लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया के तहत सरकार ने सभी के लिए फेसमास्क अनिवार्य किया और नियमों का उल्लंघन होने पर 200 से लेकर 5000 रूपए तक जुर्माने का प्रावधान किया है।
इसके तहत पुलिस मास्क न लगाने वालों पर शिकंजा कस रही है। डीएसपी मुख्यालय संजय शर्मा ने बताया कि अब सभी सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। 18 जून से लेकर 13 जुलाई तक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की गई है। जो इन नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जा रहा है उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अभी तक जिला में तीन सौ अठासी चालान किए जा चुके हैं और पुलिस सार्वजनिक जगहों पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव को लेकर केंद्र व राज्य सरकारें समय समय पर गाईडलाईन जारी कर रही हैं जिसकी अनुपालना सभी को सुनिश्चित करनी होगी। यदि सभी लोग सावधानी बरतेंगे तभी कोरोना जैसी महामारी से बचाव किया जा सकता है।
बिलासपुर जिला में अभी तक फेसमास्क न पहनने वाले 388 लोगों के चालान किए जा चुके हैं और 55200 रूपए जुर्माना राशि वसूल की गई है। 47 व्हीकल जब्त किए गए। धारा 188 के उल्लंघन पर 141 एफआईआर की गई हैं, जबकि धारा 188 के उल्लंघन पर 260 लोगों पर मामले दर्ज हुए हैं। -संजय शर्मा,डीएसपी मुख्यालय, बिलासपुर
लॉकडाउन से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद जिला में पुलिस ने मास्क न पहनने वालों पर शिकंजा कसा है जिसके तहत अभी तक तीन सौ अठासी चालान किए गए हैं। सदर थाना ने 69, घुमारवीं ने 36, बरमाणा ने 69, भराड़ी ने 34, शाहतलाई ने 57, स्वारघाट ने 44, झंडूता ने 18, कोट थाना ने 58 और महिला पुलिस थाना बिलासपुर ने तीन चालान किए हैं।