फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   mask, not border seal

नाके पर कर्मचारियों के पास नहीं मिले मॉस्क और ग्लव्ज

Wed, 06 May 2020 09:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
mask, not border seal
मुख्य बाजार मे वन वे होने के चलते ऑटो को दूसरे रास्ते जाने के लिए बोलते एसएचओ सदर व अन्य पुलिस कर्म - फोटो : BILASPUR
स्वारघाट(बिलासपुर)। श्री नयना देवी के विधायक रामलाल ठाकुर ने स्वारघाट उपमंडल में लगे नाकों का जायजा लिया। इस दौरान कई कर्मचारी बिना मॉस्क और ग्लब्स के मिले। जबकि कुछ कर्मचारियों ने अपने रुपये से खरीद की अपनी सुरक्षा का प्रबंधन किया था। श्री नयना देवी के विधायक रामलाल ठाकुर ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। उल्लेखनीय है कि पूर्व के रामलाल ठाकुर ने पूर्व में पुलिस को पीपी कीट बांटे थे।
विज्ञापन

विधायक ने बुधवार को स्वारघाट के दो नाकों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले हजारों लोगों की एंट्री स्वारघाट नाके और आरटीओ बैरियर नालियां के समीप लगाए गए नाकों से हो रही है। लेकिन यहां तैनात अधिकतर कर्मचारियों के कोरोना से बचाव के इंतजाम राम भरोसे चल रहे है।
विज्ञापन

रामलाल ठाकुर ने कहा कि नयना देवी विधानसभा में दूसरे चरण का अभियान पिछले कल से शुरू कर दिया है। जिसके तहत पूरे विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में सैनिटाइजेशन के लिए सोडियम हाइपोक्लोराइट सॉल्युशन बांटा जा रहा है ताकि कोरोना महामारी के प्रकोप से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण में थर्मल स्कैनर बांटे जाएंगे ताकि गांव.गांव जाकर लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जा सके और उन्हें अस्पतालों में न आना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed