फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Maruti Suzuki campus interview at ITI Bilaspur on 12th

Bilaspur News: आईटीआई बिलासपुर में मारुति सुजुकी का कैंपस इंटरव्यू 12 को

Sat, 03 Jan 2026 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 03 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki campus interview at ITI Bilaspur on 12th
गुजरात प्लांट के लिए 200 आईटीआई पास युवाओं को मिलेगा मौका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बिलासपुर में आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड अपने हंसलपुर (गुजरात) प्लांट के लिए 12 जनवरी, 2026 को आईटीआई बिलासपुर में कैंपस इंटरव्यू लेगी।

संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर ओंकार सिंह ने बताया कि कंपनी को कुल 200 अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। चयनित अभ्यर्थियों को 12 माह की अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा। इस कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी एनसीवीटी या एससीवीटी से मान्यता प्राप्त आईटीआई पास होना आवश्यक है। योग्यता के अनुसार अभ्यर्थी के दसवीं कक्षा में न्यूनतम 40 प्रतिशत और आईटीआई में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी का आईटीआई उत्तीर्ण वर्ष 2020 से 2025 के बीच का होना अनिवार्य है। इस भर्ती प्रक्रिया में फिटर, डीजल मैकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स, वायरमैन, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओई (ऑटोमोबाइल), ट्रैक्टर मैकेनिक, पेंटर जनरल, टूल एंड डाई मेकर और शीट मेटल ट्रेड के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से प्रतिमाह 25,300 रुपये वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा पीएफ, ईएसआई, यूनिफॉर्म व जूते, जीपीए, मेडिकल इंश्योरेंस और नाममात्र शुल्क पर डोरमेट्री सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। कैंपस इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ दो सेट फोटोकॉपी, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 8859054824 और 9520196044 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed