{"_id":"5f47eda68ebc3e4ade1da2f2","slug":"marpeet-bilaspur-news-sml343112537","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर ने बहु के साथ की छेड़छाड़, विरोध करने पर डंडे से की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुर ने बहु के साथ की छेड़छाड़, विरोध करने पर डंडे से की पिटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाना के बलोह गांव की एक विवाहिता ने अपने ससुर पर गलत हरकतें करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाना में शिकायत पत्र दिया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तलाई थाना में केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने बताया कि उसका ससुर कई दिनों से मौका पाकर उसके साथ गलत हरकतें करता आ रहा है। जब वह इसका विरोध करती तो उसके साथ मारपीट करता, लेकिन समाज में बदनामी होने के डर से उसने आज तक किसी को भी यह बात नहीं बताई। अब जब उसकी हरकतें ज्यादा बढ़ने लगी तो उसे पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने को मजबूर होना पड़ा। उसने बताया कि वीरवार सुबह उसका ससुर शराब के नशे में धुत्त होकर आया और उसे अकेला पाकर छेड़छाड़ करने लगा। जब इसका विरोध किया तो उसने डंडों से मारना शुरू कर दिया। डंडे की मार पर जब बह चिल्लाई, तो आवाज सुनकर दादी सास वहां आ गई और उसने उसे ससुर के चुंगल से छुड़वाया। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने ससुर के खिलाफ तलाई थाना में आईपीसी की धारा 354, 323 के तहत मामला पंजीकृत कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उधर घुमारवीं के डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर तलाई थाना में एक छेड़छाड़ का मामला आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।