फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Markand-Batti Krishna road will be paved

Bilaspur News: मारकंड-बट्टी कृष्ण सड़क होगी पक्की

Thu, 20 Jul 2023 06:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 06:59 PM IST
विज्ञापन
Markand-Batti Krishna road will be paved
विभाग ने आठ लाख रुपये का किया टेंडर
विज्ञापन

पुली डालकर स्याहोला-गसौड़ सड़क भी जुड़ेगी

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। ऋषि मार्कंडेय मंदिर जाने वाली मारकंड-कठपुर-बट्टी कृष्ण सड़क को पक्का किया जाएगा। करीब आधा किलोमीटर लंबी इस सड़क को पक्का करने के लिए आठ लाख रुपये का टेंडर भी हो चुका है।
बरसात के बाद इसको पक्का कर दिया जाएगा। इस सड़क को बट्टी कृष्ण के पास स्याहोला-गसौड़ सड़क से भी जोड़ा जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग खड्ड पर पुली का निर्माण भी करेगा। इसके लिए विभाग ने प्राक्कलन को बनाने में में जुट गया है। मारकंड-कठपुर-बट्टी कृष्ण और स्याहोला-गसौड़ सड़क के जुड़ जाने से शिमला, धर्मशाला, मंडी आदि के लोग ऋषि मार्कंडेय मंदिर होकर अपने गंतव्य स्थान पर जा सकेंगे। उन्हें कोई ज्यादा दूरी भी तय नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

बता दें कि ऋषि मार्कंडेय में सारा साल श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। यदि यह सड़क स्याहोला-गसौड़ सड़क से जुड़ जाती है तो शिमला, धर्मशाला, मंडी आदि के श्रद्धालु वाया मारकंड होकर होकर ब्रह्मपुखर और नलवाड़ में ब्रह्मपुखर-घाघस सड़क पर मिल सकते हैं। इससे जहां यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत होगी। वहीं पर यहां पर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यहां रहने वाले लोगों की आर्थिकी भी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण उपमंडल बेरी के सहायक अभियंता सुरम सिंह ने बताया की सड़क को पक्का करने का टेंडर कर दिया है। इस सड़क में बट्टी कृष्ण के पास पुली का निर्माण किया जाएगा इसके प्राक्कलन बनाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed