फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mandwa bridge will be built 240 meters long, Kallar will connect with Jhanduta

240 मीटर लंबा बनेगा मांडवा पुल, झंडूता से जुडे़गा कल्लर

Sun, 22 May 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Mandwa bridge will be built 240 meters long, Kallar will connect with Jhanduta
झंडूता उपमंडल के अंतर्गत बनने जा रहे मांडवां और कल्लर पुल का सेटेलाइट चित्र। संवाद - फोटो : BILASPUR
झंडूता (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता में मांडवा पुल के साथ नए पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुल के निर्माण की जर्नल अरेंजमेंट ड्राइंग (सामान्य व्यवस्था की रूपरेखा) की प्रक्रिया पूरी करते ही पुल की डीपीआर बनाई जाएगी।
विज्ञापन

नया पुल मांडवा से कल्लर को जोड़ेगा। इसकी लंबाई 240 मीटर होगी। क्षेत्र के विकास में पुल मील का पत्थर साबित होगा। इस पुल को विधायक प्राथमिकता में शामिल किया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस पुल पर चालीस करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बारिश और बरसात में पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानें और मलबा गिरने से झंडूता को जोड़ने वाली करीब तीन महीने तक जोखिम भरी रहती है। इस सड़क के अवरुद्ध होने से लोगों को उपमंडल मुख्यालय पहुंचने के लिए वैकल्पिक सड़क से जाना पड़ता है। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पहाड़ी से गिरने वाले मलबे से कई लोग जान भी गंवा चुके हैं। कई वाहन दुर्घटना होते बाल-बाल बचे हैं। सीधी चढ़ाई होने पर झंडूता आने वाले बड़े वाहनों को बरठीं सुन्हाणी से होकर 15 से 20 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है। नए पुल के बनने से लोग वर्ष भर सीधे मुख्यालय से जुड़े रहेंगे। पुल के निर्माण से झंडूता विधानसभा क्षेत्र की तीन दर्जन ग्राम पंचायतों समेत बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना जिला के अलावा साथ लगते पंजाब राज्य को जाने वाले हजारों लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआर की जाएगी तैयार
विधायक प्राथमिकता के तहत 240 मीटर लंबे पुल की जर्नल अरेंजमेंट ड्राइंग (हैड्रोलिंग डाटा) की प्रक्रिया पूरी होते ही पुल की डीपीआर तैयार की जाएगी। पुल के निर्माण पर करीब 40 करोड़ खर्च होंगे।

दीपक सुरेहली, मंडलीय अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग झंडूता
2025 तक होगा तैयार
मांडवा पुल के साथ नए पुल के निर्माण को विधायक प्राथमिकता में शामिल किया गया है। क्षेत्र के लोगों की दिक्कतें कम होने के साथ लोग वर्ष भर सीधे उपमंडल मुख्यालय से जुड़े रहेंगे। यह पुल लोगों के लिए वरदान से कम नहीं होगा। साल 2025 तक यह पुल बनकर तैयार हो जाएगा।
जीत राम कटवाल, विधायक झंडूता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed