{"_id":"65d4a19fbbb31680a6019c43","slug":"malta-litchi-and-guava-will-be-cultivated-on-625-hectare-area-in-the-district-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-113389-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिले में 625 हेक्टेयर क्षेत्र पर होगी माल्टा, लीची और अमरूद की खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिले में 625 हेक्टेयर क्षेत्र पर होगी माल्टा, लीची और अमरूद की खेती
विज्ञापन
- एचपी शिवा मुख्य परियोजना का कार्य मैहरी काथला में शुरू हुआ
-बागवानी विभाग 125 करोड़ की लागत से जिले के बागवानों को करेगा समृद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में एचपी शिवा की मुख्य परियोजना का कार्य बिलासपुर के मैहरी काथला से शुरू किया गया। पहले चरण में जिले में परियोजना के तहत करीब 625 हेक्टेयर पर माल्टा, लीची और अमरूद की खेती की जानी है। बागवानी विभाग जिले में पहले चरण में इस परियोजना पर करीब 125 करोड़ खर्च करेगा। पहले चरण के शुभारंभ के दौरान उप निदेशक बागवानी डॉक्टर मामला शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहीं।
एचपी शिवा के जिला समन्वयक डॉक्टर रमल अंगारिया ने कहा कि बिलासपुर में मैहरी काथला से एचपी शिवा मुख्य परियोजना का कार्य मंगलवार को शुरू किया गया। बताया कि मैहरी काथला में 12 हेक्टेयर की जमीन को प्रोजेक्ट के लिए डेवलप किया जा रहा है। पहले चरण में मैहरी काथला, नाल्टी, परनौल, कसोहल, सगोग, मंजोली, बल्हसीणा में काम किया जाएगा। बताया कि इस चरण में 625 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रति हेक्टेयर पर करीब 25 लाख का खर्च किया जा रहा है। वहीं अगर 10 हेक्टेयर की बात करें तो इस पर दो करोड़ की लागत आ रही है। बताया कि प्रदेश में प्रथम चरण में मुख्य परियोजना का कार्य मंडी से शुरू हुआ है। वहीं बिलासपुर में इसे मंगलवार को शुरू किया गया। इससे पहले ट्रायल पर इस परियोजना को प्रदेश के कुछ जिलों में चलाया गया था जोकि सफल रहा। कहा कि मीठा संतरा, लीची और अमरूद मुख्य परियोजना के प्रथम चरण में उगाए जांएगे। उन्होंने कहा कि किसानों को इस परियोजना का बेहतर लाभ मिल रहा है। उनका रुझान भी इस ओर बढ़ रहा है। किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने में यह परियोजना अहम भूमिका निभाएगी।