फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   make,sub divission,dimanding by congress

बिलासपुर जिला मुख्यालय में युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Fri, 17 Jul 2020 11:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
make,sub divission,dimanding by congress
बिलासपुर उपायुक्त कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए एनएसयूआई कार्यकर? - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में हरलोग को उपतहसील बनाए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय में युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आशीष ठाकुर की अगवाई में स्थानीय परिधि गृह से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक एक रैली निकाली गई जिसके तहत सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर रोष निकाला गया और जोरदार नारेबाजी भी की गई। इसके बाद एसीटूडीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस बिलासपुर की बैठक परिधि गृह बिलासपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस आशीष ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि 1988 से लेकर आज तक धार के लोग अपनी मुख्य समस्या हरलोग को उपतहसील बनाने के लिए मांग करते आये हैं। कहा कि पूर्व में धार की हर पंचायत में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। जिसकी प्रति मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी गई थी। ठाकुर ने बताया कि त्यून सरयून धार के तहत 9 पंचायतें आती हैं जहां ी जनसंख्या लगभग 35000 है और इस क्षेत्र में 5 पटवार वृत्त आते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा तय किये गए सभी मापदंडों को यह क्षेत्र पूरा करता है।
विज्ञापन

आशीष ठाकुर ने बताया कि लोगो को आज भी तहसील के कार्य करवाने के लिए घुमारवीं जाना पड़ता है। हरलोग से घुमारवीं की दूरी 30 से 35 किमी है, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है। पिछले लगभग 4 महीने पहले धार का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मिला था। उस समय जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर व सदर विधायक सुभाष ठाकुर भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया था कि मार्च 2021 के बाद ही प्रदेश में नई तहसील, उपतहसील व नए पटवार वृत्त खोलेंगे। लेकिन यह समझ से परे है कि दो दिन पहले मुख्यमंत्री ने नावर क्षेत्र जिसके अधीन 8 पंचायतें आती हैं, वहां पर तहसील खोल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि मांगों के पूरा न होने तक आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुश ठाकुर, युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र के महासचिव राहुल ठाकुर, जिला सोशल मीडिया प्रभारी युवा कांग्रेस नरेश कुमार, एनएसयूआई के जिला महासचिव अक्षय ठाकुर, जिला सचिव कमल किशोर, बिक्की ठाकुर, सुनील ठाकुर, सर्वेश उपमन्यू, संतोष, आशीष चन्देल, रोहित चन्देल, मनीष, राजवीर, अनिता ठाकुर, काजल, शिवानी, शिवम आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed