फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   major road declared

Bilaspur News: विनायक घाट से बंदला-बिलासपुर प्रमुख जिला सड़क घोषित, अधिसूचना जारी

Thu, 14 Nov 2024 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
major road declared
सड़क के रखरखाव के लिए विभाग को मिलेगी सहायता
विज्ञापन

बंदला में स्थित है हाईड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज
तीन पंचायतों के हजारों लोग होंगे लाभान्वित, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विनायक घाट से बंदला-सिहड़ा-बिलासपुर को प्रमुख जिला सड़क (एमडीआर) में शामिल किया गया है। प्रदेश के लोक निर्माण विभाग की ओर से यह अधिसूचना जारी कर दी गई है।
इस सड़क की कुल लंबाई 23 किलोमीटर है। इस संबंध में विभाग ने अपनी पिछली अधिसूचना को जारी करते हुए इस नई सड़क को प्रमुख जिला सड़क संख्या 124 के तहत सूचीबद्ध किया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से 14 नवंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने विनायक घाट से बंदला-सिहड़ा-बिलासपुर को प्रमुख जिला सड़क के रूप में मान्यता दी है। जिले में सड़कों के नेटवर्क को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के निवासियों को अधिक सुविधा मिलेगी और यात्रा के समय में भी कमी आएगी। इस सड़क के प्रमुख जिला सड़क के रूप में घोषणा से स्थानीय प्रशासन को सड़क की बेहतर रखरखाव और विकास के लिए संसाधन जुटाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही यह सड़क क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को सुधारने में सहायक सिद्ध होगी जिससे स्थानीय व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा कि यह निर्णय राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार और लोगों को बेहतर सड़क सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है। प्रमुख जिला सड़क के रूप में घोषित किए जाने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी में सुधार होगा और आने वाले समय में यहां के लोगों को सुविधाओं का लाभ मिलेगा। बता दें कि इस सड़क पर ही राजकीय हाईड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला स्थित है। वहीं बंदला में बड़े स्तर पर पैराग्लाइडिंग होती है। इस दृष्टि से भी यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed