फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Maa Nayanadevi's court started getting decorated for Shravan Ashtami fairs

Bilaspur News: श्रावण अष्टमी मेलों के लिए सजने लगा मां नयनादेवी का दरबार

Thu, 01 Aug 2024 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Maa Nayanadevi's court started getting decorated for Shravan Ashtami fairs
- मंदिर परिसर में लगाई जा रही रंग बिरंगी फूल मालाएं
विज्ञापन

-पांच अगस्त से शुरू होंगे श्रावण अष्टमी मेले

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में श्रावण अष्टमी मेलों को तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर परिसर में रंग बिरंगी फूल मालाएं लगाई जा रही हैं। पंजाब की समाजसेवी संस्थाओं द्वारा मंदिर को सजाया जा रहा है। वहीं प्रशासन की ओर से भी मेलों को लेकर तैयारियां चल रही हैं।
श्री नयनादेवी जी में इस बार 5 से 15 अगस्त तक श्रावण अष्टमी मेले चलेंगे। इसके मद्देनजर मंदिर में मेलों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मंदिर में सजावट का कार्य जोरों पर चल रहा है। यह सजावट पंजाब की समाज सेवी संस्थाओं की ओर से की जा रही है। वहीं प्रशासन की ओर से भी तैयारियां चल रही हैं। मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को 9 सेक्टरों में बांटा जाएगा। सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा में पुलिस व होमगार्ड के जवानों सहित त्वरित कार्य बल की टीमें तैनात रहेंगी। वहीं कानून व्यवस्था को चाक चौबंद रखने और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पुलिस का कमांडो दस्ता भी गठित होगा। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हाईटेक ड्रोन से निगरानी होगी। 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे सहित बस स्टैंड से लेकर माता मंदिर परिसर तक तीन हाईटेक एलईडी स्क्रीन स्थापित किए गए हैं। प्रशासन की ओर से खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अधिकारियों को मेले के दौरान सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देश जारी हुए हैं। श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के लिए विभिन्न स्थानों पर एलोपैथिक और आयुर्वेदिक कैंप लगेंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मेला शुरू होने से पूर्व सड़कों की व्यवस्था को भी दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



इनसेट
आरती के समय बंद होंगे मंदिर के कपाट
श्री नयनादेवी जी में 24 घंटे में पांच आरतियां होती हैं। श्रावण अष्टमी मेलों में रात 12 बजे से 2 बजे तक चार आरतियां होंगी। वहीं दिन में 12 बजे से 12:30 बजे तक एक आरती होगी। इस दौरान मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं माता के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। 24 घंटे मंदिर में श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालु आराम से माता के दर्शन कर पाएं। वहीं समाजसेवी संस्थाएं भी अपने स्तर पर विभिन्न प्रबंधन करती है। लंगर से लेकर पानी की छबीलें समाजसेवी संस्थाओं द्वारा लगाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed