फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Luhnu Cricket Academy, Trial, Bilaspur, Ghumarwin

Bilaspur News: लुहणू क्रिकेट अकादमी के लिए ट्रायल 28 को

Wed, 24 Apr 2024 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Luhnu Cricket Academy, Trial, Bilaspur, Ghumarwin
विशाल जगोता
9 से 16 साल के बीच होनी चाहिए खिलाड़ी की उम्र
विज्ञापन

60 लड़कों और बीस लड़कियों का होगा चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। करीब दो वर्ष बाद लुहणू क्रिकेट मैदान में अकादमी के लिए ट्रायल होंगे। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में संचालित बिलासपुर क्रिकेट अकादमी के नए सत्र की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बिलासपुर क्रिकेट संघ सचिव एवं बीसीसीआई सीनियर टूर्नामेंट चयन समिति सदस्य विशाल जगोता ने बताया कि 28 अप्रैल को अकादमी के नए सत्र के लिए ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 80 सीटें हैं। इसमें से 60 लड़के और 20 लड़की खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में फ्रेशर को भी आमंत्रित किया है। खिलाड़ियों की आयु नौ वर्ष से 16 साल के बीच होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया रविवार को सुबह नौ बजे शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने इच्छुक खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों से आग्रह किया है कि यदि उनके बच्चे क्रिकेट खेल में रुचि रखते हों तो इस अवसर का लाभ उठाएं। कोरोना काल के बाद व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए समय लगा, इसलिए दो-तीन साल के अंतराल के बाद एक बार फिर से अकादमी की गतिविधियों को सुचारु करने के लिए क्रिकेट अकादमी के लिए ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2009 से चल रही क्रिकेट अकादमी में करीब 40 बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं, जबकि दो खिलाड़ी आदित्य कटारिया और रोहित ठाकुर नेशनल क्रिकेट अकादमी यानी एनसीए में कैंप के लिए चयनित होकर क्रिकेट की बारीकियां सीख चुके हैं। जगोता ने बताया कि अकादमी में चयनित खिलाड़ियों का पूरा ध्यान एचपीसीए की निगरानी में रखा जाता है। बच्चों को क्रिकेट खेलने का सामान, स्पोट्र्स किट, फ्री कोचिंग के साथ अत्याधुनिक उपकरणों के साथ खेलने का अवसर बिना किसी खर्च के दिया जाता है।

बच्चों को एक्सपोजर मिले इसके लिए इंटर अकादमी मैच भी करवाए जाते हैं। इसका सारा खर्च एचपीसीए की ओर से उठाया जाता है। बच्चों की फिटनेस से लेकर प्रोग्रेस का पूरा ध्यान रखा जाता है। इसकी मॉनिटरिंग का विवरण एचपीसीए तक जाता है। यदि कोई बच्चा एक्सट्रा आर्डिनेरी हो तो उसे आगे बढ़ने के लिए न सिर्फ मंच दिया जाता है बल्कि उसकी पूरी मदद भी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed