{"_id":"62d5a605b4b8cb04af4a1ce2","slug":"loss-due-to-weather-bilaspur-news-sml41564782","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात ने मचाई तबाही, जल शक्ति विभाग को तीन करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात ने मचाई तबाही, जल शक्ति विभाग को तीन करोड़ का नुकसान
विज्ञापन
ऋषिकेश में बारिश के कारण टूटी सड़क।संवाद
- फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिले में पिछले कुछ दिन से हो रही भारी बारिश से जल शक्ति विभाग को काफी नुकसान हुआ है। इससे कई पेयजल स्कीमें प्रभावित हुई हैं। बारिश से जल शक्ति विभाग को तीन करोड़ की चपत लगी है।
जल शक्ति विभाग की अधिकतर स्कीमें खड्डों-नालों पर बनी हैं। अधिक बारिश होने के कारण पंपों में पानी चला और मशीनरी बह गई। जिले में कुल 179 स्कीमें प्रभावित हुई हैं। घुमारवीं में 30 स्कीमें पानी व एक सीवरेज की स्कीम प्रभावित हुई है। इसमें कुल 1.52 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 179 स्कीमों में शहरों की तीन स्कीमों में 37 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों की 156 स्कीमें में एक करोड़ 91 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 19 सिंचाई स्कीमें प्रभावित हुई हैं जिनमें 63 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एक सीवरेज की स्कीम घुमारवीं शहर की प्रभावित हुई है जिसमें 11 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने जिले की सभी स्कीमों को सुचारु कर दिया है ताकि लोगों को समस्या का सामना न करना पड़ेे। एसई बिलासपुर जल शक्ति विभाग राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि जिले में पिछले कुछ दिन से जमकर बारिश हुई। इससे 179 स्कीमें प्रभावित हुईं। विभाग को तीन करोड़ का नुकसान हो चुका है। सभी स्कीमें चालू कर दी गई हैं और लोगों को पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है।