फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   lockdown inspection

एसडीएम व सीओ ने गली मोहल्लों में भी लोगों को पढ़ाया लाकडाउन का पाठ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
lockdown inspection
बिलासपुर में गुरुवार को लाकडाउन में वाहनों की चैकिंग करते एसडीएम व सीओ। फोटो संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर/केमरी/खजुरिया (रामपुर)। एसडीएम डॉ. राजेश कुमार और सीओ जयराम ने कोरोना वायरस को लेकर चल रहे लॉकडाउन का पालन कराने के लिए गुरुवार को भी अपने मातहतों के साथ नगर में पैदल भ्रमण कर बेहद सख्ती बरती। उल्लंघन करने वालों पर 12 हजार रुपये का जुर्माना डाला है और कार्रवाई की भी चेतावनी दी है। उन्होंने गली व मोहल्लों में भी बिना मास्क के घूमने वालों को लॉकडाउन का पाठ पढ़ाया। एसडीएम ने बताया कि वह अब तक पूरे जिले में सर्वाधिक नौ लाख चार हजार रुपये का जुर्माना वसूल चुके हैं।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. राजेश कुमार और सीओ जयराम ने गुरुवार को अपने मातहतों व पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। उन्होंने हाईवे समेत अन्य मार्गों पर बिना पास के बेतहाशा तेज दौड़ने वाले वाहनों के चालकों को चेतावनी दी और वाहनों का चालान भी किया। एसडीएम ने स्वयं ही ई-चालान किए। उन्होंने अपने मातहतों से कहा कि लॉकडाउन का पालन सख्ती के साथ होना चाहिए। इसके बाद उन्होंने बिना अनुमति दुकान खोलने वालों व तमाशबीन लोगों को दौड़ा दिया। नगर के सिनेमा रोड पर एक टेलर व एक सौंद्रर्य प्रसाधन की दुकान खुली मिलने पर दोनों दुकानदारों को हिरासत में लेकर जुर्माना डालने की कार्रवाई की। नगर के मुख्य चौराहे पर वाहनों की सघन चेकिंग की गई और उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान किए। बिना मास्क के घूमने, लॉकडाउन के बाद दुकानों को खोलने वालों, बिना पास व बिना अभिलेखों के वाहन चलाकर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से 12 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। एसडीएम ने बताया कि अब तक पूरे जिले में सर्वाधिक वह कुल नौ लाख चार हजार रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है। नगर के अलावा केमरी, खजुरिया क्षेत्र में भी लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन हुआ है और उल्लंघन करने वालों से जुर्माना भी वसूला गया है। केमरी में जुर्माना बुक के अभाव में वाहनों के आज भी पुलिस ई चालान करती नजर आई और एक किराना दुकानदार से पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed