{"_id":"5ec6a09f8ebc3e90984dba0c","slug":"lock-down-bilaspur-news-sml333535234","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को सतर्क रहने की जरूरत : जसवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को सतर्क रहने की जरूरत : जसवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर)। लॉकडाउन के बीच मिली ढील के दौरान जब लोग घर से निकले तब उन्हें अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। यह बात डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने कही। उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना वायरस को लेकर अभी संयम बरतने की आवश्यकता है। जसवाल ने कहा जिन लोगों को सामान खरीदने के लिए बाजार आना है वे कोशिश करें कि पैदल ही आएं। जिन लोगों ने दूर-दराज से बाजार आना है। वे ही गाड़ी का प्रयोग करें। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जरूरत का सामान लेने के लिए एक परिवार से एक ही व्यक्ति बाहर निकले।
डीएसपी ने दुकानदारों और लोगों से अपील की कि सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है ताकि आप, आपका परिवार तथा समाज पूर्ण रूप से सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि रेड जोन से आने वाले लोगों को संस्थागत क्वारंटीन केंद्रों में रखा जा रहा है। वहां पर लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग इन सेंटरों में रह रहे हैं वे लोग संयम बरतें। जब यह लोग इन सेंटरों से अपने-अपने घरों को चले जाएंगे। उस स्थिति में भी इन लोगों को केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पालना करने की आवश्यकता रहेगी।