फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   lady injured in road accident

Bilaspur News: स्कूटी और बाइक की टक्कर, महिला की कटीं अंगुलियां

Thu, 13 Jul 2023 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 13 Jul 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
lady injured in road accident
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं में बस अड्डे के बाहर स्कूटी और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में महिला के पैरों की दो अंगुलियां कटकर सड़क पर गिर गईं, जिन्हें रुमाल में बांधकर अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक वीरवार शाम करीब 5: 30 बजे शिमला-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई। स्कूटी बस अड्डे और बाइक हमीरपुर की ओर जा रही थी। टक्कर के दौरान बाइक सवार युवक और स्कूटी सवार दंपती सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सड़क से उठाया। हादसे में स्कूटी सवार महिला के पैरों की दो अंगुलियां कटकर अलग हो गईं। लोग महिला और कटी हुई अंगुलियों को रुमाल में बांधकर अस्पताल ले गए, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बिलासपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला के पति को भी चोटें आई हैं। महिला की पहचान अनिता देवी पत्नी चमन लाल गांव सोई जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। वहीं, बाइक सवार सुमित कुमार निवासी गांव भोजपुर तहसील सुंदरनगर जिला बिलासपुर का निवासी है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed