{"_id":"612296328ebc3e79b0145458","slug":"lady-died-in-road-accident-bilaspur-news-sml3812644172","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को राखी बांधकर घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई को राखी बांधकर घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत नेशनल हाईवे-103 पर दधोल पुल के पास स्कूटी और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जानकारी अनुसार गेहड़वीं के नजदीकी बरसंड गांव की मधु (30) अपने भाई को राखी बांधने के लिए धनगोटा के नजदीकी गांव गमर्थ गई थी। भाई को राखी बांधकर वह अपने पति केे साथ बाइक पर वापस घर लौट रही थी। दधोल पुल के पास बाइक और स्कूटी में टक्कर हो गई। इससे मधु गंभीर रूप से घायल हो गई। स्कूटी सवार को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया गया। मधु को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। जहां उसने दम तोड़ दिया। स्कूटी मालिक मदन ने बताया कि नेपाल का रहने वाला मुकेश निहारी में उसकी सीमेंट की दुकान पर दिहाड़ी करता है। हादसे से पहले मुकेश बिना बताए दुकान से चाबी उठाकर स्कूटी ले गया था और कुछ देर बाद हादसा हो गया। डीएसपी अनिल ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।
बॉक्स
घायल महिला को समय पर नहीं मिली एंबुलेंस
घायल मधु को घुमारवीं अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर किया गया। लेकिन 108 एंबुलेंस मुहैया नहीं हो पाई। घायल महिला के देवर विक्रांत ने बताया कि एंबुलेंस के लिए 108 पर कॉल की। लेकिन एंबुलेंस मुहैया होने के लिए तीन घंटे से ज्यादा समय बताया गया। निजी अस्पताल की एंबुलेंस के लिए 7500 रुपये चुकाने पड़े। उसे आने के लिए भी एक घंटे का समय लग गया।