फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kutheda emerged as the winner in athletics, while Dayoth School won the march past.

Bilaspur News: एथलेटिक्स में कुठेड़ा, मार्चपास्ट में दयोथ स्कूल बना विजेता

Sat, 17 Oct 2026 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Kutheda emerged as the winner in athletics, while Dayoth School won the march past.
नम्होल स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानि
नम्होल स्कूल में जिला स्तरीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

शास्त्रीय गायन, समूह गान, लोक नृत्य में गुरुकुल स्कूल झंडूता रहा विजेता

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नम्होल में शुक्रवार को अंडर-14 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में 25 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

खिलाड़ियों ने एकल गान, समूह गान, संस्कृत श्लोक, संस्कृत गीतिका, भाषण, एकांकी नाटक, वाद्य संगीत, सुभाषितानि, शास्त्रीय गायन, लोक नृत्य, एथलेटिक्स, कुराश, योग, ताइक्वांडो में अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक बाबूराम सिसोदिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सभी स्कूलों से आए खिलाड़ियों ने मुख्यातिथि को मार्चपास्ट की सलामी दी। स्थानीय स्कूल की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल प्रधानाचार्य प्रकाश चंद ने मुख्यातिथि को हिमाचली टोपी एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, ट्रॉफी और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। खेल प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि एथलेटिक्स में कुठेड़ा स्कूल पहले और नम्होल स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। मार्चपास्ट में दयोथ स्कूल विजेता बना। योग में जेजवी स्कूल पहले और आरएसएन झंडूता स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। कुराश में नम्होल स्कूल पहले और चांदपुर स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। ताइक्वांडो में आदित्य बिरला स्कूल बागा पहले और नम्होल स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। भाषण में उच्च पाठशाला भटेड़ पहले और राधा कृष्णा स्कूल घंडालवीं दूसरे स्थान पर रहा। एकल गान में शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं पहले और गुरुकुल स्कूल झंडूता दूसरे स्थान पर रहा। शास्त्रीय गायन में गुरुकुल स्कूल झंडूता पहले और झंडूता स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। समूह गान में गुरुकुल स्कूल झंडूता पहले और ग्लोरी स्कूल बिलासपुर दूसरे स्थान पर रहा। एकांकी नाटक में राधा कृष्णा स्कूल घंडालवीं पहले और बीपीएस नम्होल दूसरे स्थान पर रहा। लोक नृत्य में गुरुकुल स्कूल झंडूता पहले और नम्होल स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। लंबी कूद में कुठेड़ा स्कूल के आरव मेहता पहले, इसी स्कूल के ओम महाजन दूसरे और शाहतलाई के संकेत तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में शाहतलाई स्कूल के संकेत पहले, नम्होल स्कूल के बादल दूसरे और भटेड़ स्कूल के आशुतोष तीसरे स्थान पर रहे। चार गुना 100 मीटर रिले रेस में हटवाड़ स्कूल के संजय, आनंद, अरुण, रोहित पहले, नम्होल स्कूल के बादल, हिमांशु, लक्ष्य, दिव्यांशु दूसरे और दयोथ स्कूल के सुमित, युवराज, अमन, नमन तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर स्थानीय स्कूल का स्टाफ, अन्य स्कूलों से आए खिलाड़ी, शिक्षक आदि उपस्थित रहे।

नम्होल स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानि

नम्होल स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed