फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kot police recovered 710 liters of raw liquor from two places

कोट पुलिस ने दो अलग-अगल जगह से बरामद की 710 लीटर कच्ची शराब

Sat, 08 Aug 2020 12:15 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Kot police recovered 710 liters of raw liquor from two places
स्वारघाट (बिलासपुर)। कोट थाना क्षेत्र के मजारी में पुलिस ने गश्त के दौरान दो अलग-अलग जगहों से 710 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। हालांकि मौके पर उन्हें कोई व्यक्ति नहीं मिला, लेकिन पुलिस ने शराब बरामद कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कोट कहलूर थाना में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में थाना प्रभारी कोट कहलूर राजेंद्र कुमार हमराही एएसआई लेख राम, आरक्षी विमल कुमार, आरक्षी आश्विन कुमार सरकारी गाड़ी से मजारी की तरफ गश्त पर थे। मजारी खड्ड के किनारे मिट्टी की ताजी खुदाई को देख कर शक हुआ। पुलिस के उक्त कर्मचारियों ने मिट्टी को हटा कर देखा तो मिट्टी के नीचे 200 लीटर का लोहे का ड्रम दबाया पाया गया। इसके साथ ही वहां पर 35 से 35 लीटर के दो कैन बरामद पाए गए। जिन्हें खोल कर देखा गया तो उनमें कच्ची लहन पाई गई।
विज्ञापन

दूसरे मामले में जब कोट कहलूर थाना के सहायक उप निरीक्षक भवानी शंकर हमराही एएसआई रविंद्र सिंह, आरक्षी प्यार सिंह आदि मजारी की तरफ पैदल गश्त पर थे। शक के आधार पर मजारी खड्ड की झाड़ियों की तरफ निकले तो थोड़ी दूर वहां भी मिट्टी की ताजा खुदाई पाई गई। पुलिस के कर्मचारियों द्वारा जब मिट्टी को हटा कर देखा गया तो वहां पर दो-दो सौ लीटर के दो ड्रम और 40 लीटर का एक कैन बरामद किया। जिन्हें खोल कर देखा गया तो उनमें कच्ची शराब पाई गई। कोट कहलूर पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 710 लीटर कच्ची लाहण बरामद करने में सफ लता हासिल की है। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामलों की पुष्टि डीएसपी श्री नयना देवी जी संजय शर्मा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed