फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kisan fair started with bull worship in Sui Surhad

Bilaspur News: सुई सुरहाड़ में बैल पूजन के साथ शुरू हुआ किसान मेला

Tue, 19 Sep 2023 05:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 05:10 PM IST
विज्ञापन
Kisan fair started with bull worship in Sui Surhad
-आज आयोजित की जाएंगी कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर की ग्राम पंचायत सुई सुरहाड़ में मंगलवार को पशु मंडी एवं किसान मेले का शुभारंभ विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर पंचायत उप प्रधान बलविंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने बैल पूजा और खूंटा गाड़कर मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने अपनी तरफ से मेला कमेटी को 11,000 रुपये की राशि भेंट की।

स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान अरुणा ने कहा कि यह मेला करीब 50 साल से चल रहा है। मेले हमारी संस्कृति और परंपराओं के वाहक होते हैं। हम सबको इनके संरक्षण में अपना सहयोग करना चाहिए। बलविंद्र ठाकुर ने सभी लोगों को मेले की शुभकामनाएं दीं और बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। मेला कमेटी के प्रधान नरेश ने बताया कि चार दिनों तक चलने वाले इस मेले में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं और पशुओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। पहला स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालक को 500 रुपये, दूसरे स्थान के लिए 300 और तीसरे स्थान के लिए 200 रुपये का इनाम दिया जाएगा। बुधवार को कबड्डी, बैडमिंटन, रस्साकशी और महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ का आयोजन किया जाएगा। कबड्डी में विजेता टीम को 5,100 रुपये और उपविजेता को 3,100 रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। बैडमिंटन में विजेता को 500 और उपविजेता को 300 रुपये का इनाम दिया जाएगा। रस्साकशी में विजेता टीम को 1,000 और उपविजेता को 500 रुपये का इनाम दिया जाएगा। कुर्सी दौड़ में विजेता महिला को 500 रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा वीरवार को महिला मंडलों के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मेले का समापन समारोह 22 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। समापन अवसर पर समाज सेवियों और किसानों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed