फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Khushboo, Sunil and Ishita stood first in speech

Bilaspur News: भाषण में खुशबू, सुनील और इशिता रहे अव्वल

Fri, 08 Dec 2023 05:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 05:56 PM IST
विज्ञापन
Khushboo, Sunil and Ishita stood first in speech
- बिलासपुर कॉलेज में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के सड़क सुरक्षा क्लब और एनसीसी नेवल विंग के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा, समस्या और चुनौतियां विषय पर कार्यक्रम और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के विभिन्न छात्रों और एनसीसी नेवल विंग के कैडेट्स ने भाग लिया।


कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. नीना वासुदेवा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा और चुनौतियां के बारे में अपना वक्तव्य रखा। प्रतियोगिता में खुशबू प्रथम, सुनील कश्यप दूसरे और इशिता तीसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान डॉ. पीएस कटवाल ने सड़क सुरक्षा नियमों में आम जनता की भागीदारी के बारे में विद्यार्थियों को अवगत करवाया। वहीं, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से एनसीसी नेवल विंग के अधिकारी सब लेफ्टिनेंट डॉ. सुरेश जम्वाल ने सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों और सड़क हादसों से बचाव के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा क्लब राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के अंतर्गत शिखा कुमारी, खुशबू ठाकुर, कल्पना, इशिता विशिष्ट को सत्र 2023-24 क्रमश: प्रधान, उप प्रधान, महासचिव और सयुंक्त सचिव चुना गया। इस मौके पर सड़क सुरक्षा क्लब के समन्वयक डॉ. नवीन भारद्वाज, प्रो. अनु प्रिया, प्रो. नम्रता पठानिया, डॉ.राधे श्याम, डॉ. श्याम लाल, डॉ. घनश्याम, डॉ. राकेश चंदेल, प्रो. संजय धीमान, प्रो. तेज सिंह, डॉ.अजित विशेष रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed