{"_id":"61b62ed21b5905738d4ef316","slug":"kendra-pathshala-jakatkhana-selected-for-star-project-bilaspur-news-sml3932145138","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र पाठशाला जकातखाना का स्टार प्रोजेक्ट के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र पाठशाला जकातखाना का स्टार प्रोजेक्ट के लिए चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट (बिलासपुर)। राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला जकातखाना का चयन स्टार प्रोजेक्ट प्रोग्राम के लिए हुआ है। विद्यार्थी संख्या में रिकार्ड तोड़ वृद्धि और बेहतर संचालन के लिए पाठशाला के नाम यह उपलब्धि जुड़ी है। तीन वर्षों में पाठशाला की विद्यार्थी संख्या 33 से बढ़ कर 80 हो गई है।
केंद्र मुख्य शिक्षक रणजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि वर्ष 2017-2018 में स्थानीय पाठशाला में केवल 33 छात्र अध्ययनरत थे। जबकि इस वर्ष छात्रों की संख्या 80 तक पहुंच गई है। पाठशाला प्रबंधन समिति तीन वर्षों से छात्र संख्या बढ़ाने के लिए घर-घर जाकर मुहिम छेड़ी गई थी, जिसका परिणाम सकारात्मक देखने को मिला है।
इस उपलब्धि पर पाठशाला प्रबंधन समिति जकातखाना की एक बैठक संजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें लगभग 40 अभिभावकों ने भाग लिया है। समिति ने पाठशाला के नाम जुड़ी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए सकारात्मक प्रयासों को आगे बढ़ाने पर बल दिया। स्टार प्रोजेक्ट के तहत पाठशाला को 65 इंच की एलईडी कंप्यूटर, प्रिंटर उपकरण व शिक्षण सामग्री प्राप्त हुई है। पाठशाला के लिए दानियों ने अपना हाथ आगे बढ़ाए हैं।