फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Katwal visited five villages and heard the problems

कटवाल ने पांच गांवों का दौरा कर सुनीं समस्याएं

Sun, 22 May 2022 07:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
Katwal visited five villages and heard the problems
झंडूता की भड़ोली कलां पंचायत में लोगों को संबोधित करते विधायक जीत राम कटवाल। संवाद - फोटो : BILASPUR
शाहतलाई (बिलासपुर)। झंडूता के विधायक जीत राम कटवाल ने भड़ोली खुर्द, भटेड़ फलां, बागड़ू, टिक्कर, भड़ोली कलां गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का निवारण मौके पर किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 8 करोड़ 63 लाख रुपये से व्यासधेनु दुग्ध संयंत्र भड़ोली कलां का निर्माण प्रगति पर है। इस दुग्ध संयंत्र के बनने से क्षेत्र में लोगों को घर-द्वार पर खासकर महिलाओं को आर्थिकी मजबूत करने का सुअवसर मिलेगा। इससे उनकी तकदीर और क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि भड़ोली कलां पंचायत में विकास कार्यों के लिए 48,73,378 रुपये स्वीकृत करवाए गए हैं। झंडूता से भड़ोलीकलां सड़क का अपग्रेडेशन कार्य प्रगति पर है। सरयाली खड्ड पर भड़ोली खुर्द गांव में 8 लाख रुपये से झुला पुल का निर्माण प्रगति पर है। महिला मंडल भड़ोली खुर्द, भड़ोली कलां, प्रेरणा महिला मंडल बागडू, महिला मंडल कुटला, शिव महिला मंडल बाए, महिला मंडल भटेड़ फलां, शिव महिला मंडल रुकमणी को 2.30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान सोना कुमारी, ग्राम केंद्र नंद लाल, बूथ अध्यक्ष मदन लाल, पीआर सांख्यान, पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान रमेश धीमान, महिला मोर्चा की सदस्य सुरेश कुमारी, अमन भड़ोल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed