फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kashmirpur wins title by defeating Barotiwala.

Bilaspur News: कश्मीरपुर ने बरोटीवाला को हराकर जीता खिताब

Mon, 13 Jul 2026 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 13 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Kashmirpur wins title by defeating Barotiwala.
नालागढ़ के भोगपुर  में क्रिकेट की विजेता टीम मुख्यअतिथि के साथ – स्रोत- क्लब।
भोगपुर में दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। बजरंगबली स्पोर्ट्स क्लब भोगपुर की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर कश्मीरपुर की टीम ने जीत हासिल की। फाइनल में बरोटीवाला को 16 रनों से हराया। अनुज प्रतियोगिता के बेस्ट प्लेयर चुने। प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक टीमों ने भाग लिया। भोगपुर के खेल मैदान में खेली गई प्रतियोगिता में कश्मीरपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 37 बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बरोटीवाला की टीम 21 रन ही बना पाई। इससे पूर्व खेले गए सेमीफाइनल में कश्मीरपुर ने गुल्लरवाला व दूसरे सेमीफाइनल में बरोटीवाला ने माजरी की टीम को पराजित किया।

समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित होकर विधायक हरदीप बावा ने खिलाड़ियों की समस्याओं को सुना और खेल मैदान के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि नव नियुक्त पंचायत बनने के लिए जहां 25 लाख सरकार की ओर से दिए जाएंगे। वह भी पंचायत को 10 लाख रुपये की राशि देंगे और साथ ही पांच लाख रुपये अलग से खेल मैदान के लिए दिए जाएंगे। इस मौके पर प्रधान कमलेश कुमारी, मक्खन सिंह, दशमेश, जैमल सिंह, ओंकार सिंह, नीर सिंह, कुबेर सिंह, सुरेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, शिवकुमार, रविंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, श्रीराम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed