फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kashmir Singh's last rites amid police protection

पुलिस की सुरक्षा के बीच हुआ कश्मीर सिंह का अंतिम संस्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Kashmir Singh's last rites amid police protection
रामपुर के बिलासपुर में कश्मीर सिंह को मुखाग्नि देने के बाद विलाप करते उनके पुत्र और पौत्र। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर (रामपुर)। यूपी-दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसानों के आंदोलन में शनिवार को जान देने वाले कश्मीर सिंह को रविवार को गमगीन माहौल के बीच उनके गांव में अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में वहां पुलिस मौजूद रही। दिल्ली कारसेवा वाले बाबा अनूप सिंह और नानकपुरी वाले बाबा गुरजंट सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद रहे। लोगों ने कश्मीर सिंह अमर रहें के नारे भी लगाए।
विज्ञापन

कश्मीर सिंह ने शनिवार को यूपी-दिल्ली बॉर्डर पर आत्महत्या कर ली थी। उनके शव को रामपुर लाकर पोस्टमार्टम कराया गया था। इसके बाद पुलिस की सुरक्षा में कश्मीर सिंह के शव को उनके गांव पसियापुरा ले जाया गया। शनिवार को ही यह तय किया गया कि उन्हें रविवार को अंतिम विदाई दी जाएगी। रविवार सुबह से ही बारिश के बावजूद तमाम स्थानीय और उत्तराखंड के किसानों का समूह गांव पसियापुरा पहुंचने लगा। कश्मीर सिंह के घर पर पहुंचे दिल्ली कारसेवा वाले बाबा अनूप सिंह, नानक पुरी गुरुद्वारे के बाबा गुरजंट सिंह, गुरुद्वारा खुबियानगला के सचिव भाई हरजीत सिंह, उत्तराखंड विधानसभा में प्रतिपक्ष की नेता इंदिरा हृदयेश, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, पूर्व विधायक संजय कपूर, संतोष शर्मा, किसान नेता तेजिंदर सिंह विर्क, मिंटू बाजवा अमरजीत सिंह ढिल्लो, जागीर सिंह, प्रीतपाल सिंह, अवतार सिंह, लखविंदर सिंह, दरबारा सिंह समेत यूपी व उत्तराखंड के प्रमुख लोगों ने बाबा कश्मीर सिंह को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

किसान के शव को तिरंगे, भाकियू के झंडे, किसानों के झंडे में लपेटा गया। सुबह करीब साढ़े 11 बजे जब शव यात्रा शुरू हुई तो वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। पसियापुरा गुरुद्वारे के ग्रंथी बाबा परमजीत सिंह ने अरदास कराई। किसान के पौत्र गुरविंदर सिंह व पुत्र लखबीर सिंह लाडी ने उन्हें मुखाग्नि दी। किसानों ने बाबा कश्मीर सिंह अमर रहें के जयकारे भी लगाए। दिल्ली कारसेवा वाले बाबा अनूप सिंह ने मृतक के पुत्र व पौत्र को तिरंगा भेंट किया और संगत से अपील की कि किसानों के आंदोलन में सभी लोग शांतिपूर्वक भाग लें। कोई भी किसान या संगत आत्मघाती कदम न उठाए। उन्होंने कहा कि सभी लोग सुख दु:ख में बाबा कश्मीर सिंह के परिवार के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से एसपी शगुन गौतम, एडीएम जेपी गुप्ता, एएसपी अरुण कुमार सिंह, एसडीएम डॉ. राजेश कुमार, सीओ सतीश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। इस मौके पर भाकियू मंडल उपाध्यक्ष जगजीत सिंह गिल, कुलविंदर सिंह किंदा, अजायब सिंह धालीवाल, इंद्रपाल सिंह संधू, राजेंद्र पाल सिंह, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बिट्टू, निर्मल सिंह, डॉ. गुरशरणजीत सिंह, दिलबाग सिंह, गुरचरन सिंह, दलजीत सिंह गोराया, संतोष सिंह सोखी, अमृत पाल सिंह हैप्पी, गुरजीत सिंह गिल, अर्जुन सिंह, संतोष सिंह खैहरा, रविंद्र सिंह यादव रवि, कुलवंत सिंह औलख, गुरकीरत सिंह औलख आदि मौजूद रहे।

बिलासपुर के पसियापुरा गांव में किसान की शव यात्रा में शामिल लोग। संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर के पसियापुरा गांव में किसान की शव यात्रा में शामिल लोग। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BILASPUR

बिलासपुर के पसियापुरा गांव में किसान की शव यात्रा में शामिल लोग। संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर के पसियापुरा गांव में किसान की शव यात्रा में शामिल लोग। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BILASPUR

बिलासपुर के पसियापुरा गांव में कश्मीर सिंह के पार्थिव शरीर पर तिरंगा रखकर श्रद्धांजलि देते किसा

बिलासपुर के पसियापुरा गांव में कश्मीर सिंह के पार्थिव शरीर पर तिरंगा रखकर श्रद्धांजलि देते किसा- फोटो : BILASPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed