फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kalol to Bagchhal road will be rejuvenated with Rs 58 crores

Bilaspur News: 58 करोड़ से कलोल से बागछाल सड़क का होगा कायाकल्प

Sun, 04 Feb 2024 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Kalol to Bagchhal road will be rejuvenated with Rs 58 crores
सुभाष कपिल
विज्ञापन

झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा के कोटधार क्षेत्र की कलोल से बागछाल सड़क का 58 करोड़ रुपये से कायाकल्प होने जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से लोक निर्माण विभाग को 5 करोड़ की पहली किस्त जारी हो चुकी है। इस योजना से कोटधार क्षेत्र के पिछड़े होने का दाग भी मिट जाएगा।

कलोल से बागछल पुल तक 19 किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा करके बेहतर बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। सड़क का कायाकल्प होने से लोगों को सुखद सफर का अनुभव होगा। कोटधार क्षेत्र की इस महत्वाकांक्षी योजना को पंख लगाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव विवेक कुमार ने काफी प्रयास किए हैं। सड़क को बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 58 करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार कर सरकार को भेजा था। सरकार की ओर से चंद दिनों में ही कार्य शुरू करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। पहले चरण के कार्य की टेंडर प्रक्रिया दो-तीन दिन में पूरी होने वाली है। सड़क का पहले चरण का कार्य बागछाल पुल की ओर से शुरू किया जाएगा। पांच करोड़ के कार्य को विभाग ने दो माह के भीतर ठेकेदार के माध्यम से 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इससे पांच किलोमीटर सड़क चकाचक हो जाएगी। सड़क की वर्तमान में साढ़े तीन मीटर चौढ़ाई है, जबकि सुधारीकरण के बाद सड़क की चौढ़ाई साढ़े पांच मीटर होगी। वहीं सड़क के तीखे मोड़ दुरुस्त होंगे। नई पुलियों के निर्माण के साथ पक्की नालियां बनेंगी। एक समय में दो वाहनों के एक साथ पास लेने की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव विवेक कुमार ने बताया कि बीते सप्ताह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह से कलोल से बागछाल सड़क के सुधारीकरण के लिए मांग की थी। इस पर मुख्यमंत्री ने पांच करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि कोटधार क्षेत्र की यह महत्वाकांक्षी योजना मील का पत्थर साबित होगी। सड़क के सुधारीकरण पर 58 करोड़ खर्च होंगे। लाखों लोगों को सफर करने में बेहतरीन सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लोक निर्माण विभाग झंडूता के मंडलीय अधिशासी अभियंता केके चौहान ने बताया कि पांच करोड़ की किस्त मिलने पर पांच किलोमीटर सड़क के कार्य के लिए पहले चरण का कार्य बागछाल पुल की ओर से शुरू किया जाएगा, जिसे 31 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। दो तीन दिन में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार को कार्य आवंटित कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed