फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kahlur festival in Bam starts from May 16

Bilaspur News: बम्म में कहलूर उत्सव 16 मई से शुरू

Sun, 23 Apr 2023 05:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
Kahlur festival in Bam starts from May 16
-कहलूर उत्सव बम्म की तैयारियों को लेकर समिति ने की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। कहलूर उत्सव समिति बम्म की बैठक रविवार को ग्राम पंचायत भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति प्रधान कर्म दत्त शर्मा ने की। बैठक में कहलूर उत्सव में करवाए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर कमेटियों का गठन किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 16 मई को खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी, जिसमें बैडमिंटन, वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। बम्म मेले के पहले दिन 17 मई को दोपहर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी। यह मेला 17 और 18 मई का होगा। समिति सचिव मनीष पंडित ने बताया कि मेले में नजदीकी पंचायतों के युवक मंडल, महिला मंडल, विद्यालय, संस्थाओं के बच्चे या अन्य कोई भी अपनी प्रतिभा दिखाना चाहता है तो वह 30 अप्रैल तक अपना नाम समिति के पास दे सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9418065655 या 8528725060 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर समिति कोषाध्यक्ष प्रेम लाल, संस्थापक सदस्य राजेश ठाकुर, राज कुमार, बद्रीनाथ, भंडारी राम, कांता देवी, प्रियंका चंदेल, गिरधारी लाल, कमलेश शर्मा, नीरज शर्मा, प्रकाश चंद, राकेश कुमार, सुनील वर्मा, प्रदीप शर्मा, नितिन शर्मा, साहिल, दिनेश कुमार, इंदर देव, संजीव कुमार और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed