{"_id":"6ac7ee246aa4b1375d0f54ed","slug":"jukhala-college-team-secures-second-place-in-kho-kho-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-169440-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: खो-खो में जुखाला कॉलेज की टीम ने पाया दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: खो-खो में जुखाला कॉलेज की टीम ने पाया दूसरा स्थान
विज्ञापन
अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला की पुरुष वर्ग की खो-खो टीम ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। गौतम कॉलेज हमीरपुर में पांच से सात अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में जुखाला कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब अपने नाम किया।
टीम की इस उपलब्धि से राजकीय महाविद्यालय जुखाला में खुशी का माहौल है। कार्यकारी प्राचार्य डॉ. जगदीश शर्मा ने टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता महाविद्यालय के साथ पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। टीम की उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी।
शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डॉ. विनोद कुमार ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल करना खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। महाविद्यालय परिवार ने टीम को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।