फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jukhaala pensioner unit meeting held in Jhanda Mandir

Bilaspur News: मेडिकल बिलों के शीघ्र भुगतान की व्यवस्था करे सरकार

Wed, 03 Apr 2024 05:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
Jukhaala pensioner unit meeting held in Jhanda Mandir
बिलासपुर के झंडा मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में उपस्थित पेंशनर्ज वैलफेयर एसोसिएशन के सदस्य। सं
झंडा मंदिर में आयोजित हुई जुखाला पेंशनर इकाई की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जुखाला इकाई की द्विमासिक बैठक बुधवार को झंडा मंदिर परिसर में इकाई के अध्यक्ष संतराम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पेंशनरों ने मांगों को लेकर चर्चा की। बैठक में पहले इकाई के साथ जुड़े नए सदस्यों डॉ. प्रेम लाल, कृपा राम, बाबू राम और बृज लाल का स्वागत किया गया। पेंशनरों ने 15, 18, 20 और 35 फीसदी पेंशन एरियर पेंशनर एक्ट में डालने के लिए सरकार का आभार जताया। इस दौरान पेंशनरों ने सरकार से मांग की है कि पेंशनरों के बकाया मेडिकल बिलों का शीघ्र भुगतान किया जाए। पेंशनर के कार्ड बनाकर कैशलेस ट्रीटमेंट की व्यवस्था की जाए। इकाई के संस्थापक सदस्य धनी राम शर्मा ने इकाई की स्थापना से लेकर वर्तमान तक उपलब्धियों की जानकारी दी। वयोवृद्ध पेंशनर प्रेम लाल शास्त्री ने सभी के स्वास्थ्य की मंगलकामना की और योग के महत्व पर प्रकाश डाला। इकाई के अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को ब्लॉक, जिला और राज्य कार्यकारिणी की गतिविधियों से अवगत करवाया। बैठक में भाग लेने वाले सभी सदस्यों के लिए भूपेंद्र शर्मा और शीला देवी ने बिलासपुरी धाम का प्रबंध किया। इस मौके पर सचिव पुरुषोत्तम शर्मा, मदन लाल, दीप चंद, बाल मुकुंद, किरपा राम, धनीराम और रोशन सहित 50 सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed