फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Judge Rakesh Kumar Chaudhary hoisted the flag in the court premises

न्यायालय परिसर में न्यायाधीश राकेश कुमार चौधरी ने किया ध्वजारोहण

Mon, 17 Aug 2020 12:36 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Judge Rakesh Kumar Chaudhary hoisted the flag in the court premises
बिलासपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार चौधरी न्यायालय परिसर मे ध्वजारोहण करते हुए। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। बिलासपुर के लोगों ने शनिवार को धूमधाम से 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। हालांकि पहली बार कोरोना के तमाम सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 15 अगस्त मनाया गया। जिला मुख्यालय के न्यायालय परिसर, कलेक्ट्रेट से लेकर जिलेभर के विभिन्न पंचायत कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। वहीं जिले के युवक मंडलों ने भी संस्थाओं के भवनों पर तिरंगा फहराकर आजादी के पर्व को उल्लास पूर्वक मनाया।
विज्ञापन

न्यायालय परिसर बिलासपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार चौधरी ने 74वें स्वतंत्रता दिवस के पर ध्वजारोहण किया। पुलिस विभाग की टुकड़ी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अक्षी शर्मा, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नितिका ताहिम, प्रधान बार एसोशिएशन चमन लाल के अतिरिक्त अन्य अधिवक्तागण तथा स्टॉफ उपस्थित रहे। इस दौरान जिला कलेक्ट्रेट पर भी उपायुक्त की निगरानी में झंडा फहराया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पंजगाई में स्वतंत्रता दिव पर प्रधान सुशील शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उनके साथ ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य और सचिव मौजूद रहे।
वहीं कल्याण युवा सोलग ने 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया और इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल फौजी नायक अनिल ठाकुर रहे। जिन्होंने सबसे पहले दीप प्रज्वलित किया और साथ में ही तिरंगा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारत लोक शिक्षा परिषद द्वारा एकल अभियान के अंतर्गत बिलासपुर भाग के आंचल झंडूता द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें औषधीय पौधे लगाए गए। वहीं शहीद अश्वनी कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता में 74 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। समारोह के मुख्यातिथि एसडीएम विकास शर्मा ने ध्वजारोहण की रस्म अदा की। इस दौरान पुलिस जवानों ने मुख्यअतिथि एवं तिरंगे को सलामी दी एवं राष्ट्रीय गान का सम्मान किया। वहीं घुमारवीं में एसडीएम शशी पाल शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed